Abhay Pratap Singh | October 30, 2026 | 09:53 PM IST | 2 mins read
दिल्ली एचसी एसपीए पीए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi HC) ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) एग्जाम 2026 और पर्सनल असिस्टेंट (PA) परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दिल्ली एचसी एसपीए 2026 परीक्षा 14 नवंबर को और दिल्ली एचसी पीए 2026 परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
दिल्ली एचसी सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (ओपन) परीक्षा 2026 के अंतर्गत चरण-1 इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 14 नवंबर, 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। इसके अलावा, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों के लिए निर्देश आदि का विवरण एडमिट कार्ड में जांच सकेंगे, जो परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।
दिल्ली एचसी पर्सनल असिस्टेंट (ओपन) परीक्षा 2026 के तहत चरण-1 (क्वालीफाइंग चरण) इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट 27 नवंबर, 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड 24 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा, जिसमें रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों के लिए निर्देश आदि का विवरण उपलब्ध होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “दिल्ली हाईकोर्ट एसपीए पीए 2026 परीक्षा दिल्ली-एनसीआर में निर्धारित एग्जाम सेंटर में आयोजित किया जाएगा।” परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो आईडी और उसमें उल्लिखित दस्तावेज दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 150 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 117 पद और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 33 पद शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसपीए पीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: