Abhay Pratap Singh | October 30, 2026 | 11:04 PM IST | 2 mins read
यूपीसीआईएसबी द्वारा सहायक इंजीनियर (सिविल), प्रबंधक, जूनियर प्रबंधक पद के लिए साक्षात्कार और सहायक/ टाइपिस्ट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB), लखनऊ ने आज विज्ञापन संख्या ए-1/ एसआर/ 2026 के तहत सम्मिलित सहकारी बैंकिंग तथा तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष चयन) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यूपीसीआईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर यूपी कोऑपरेटिव बैंक रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी क्रेडेंशियल (लॉगिन विवरण) की आवश्यकता नहीं है। यूपी कोऑपरेटिव बैंक रिजल्ट 2026 की पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। भर्ती परीक्षा में कुल 184 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र हैं।
यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 लिखित परीक्षा 7 और 8 सितंबर को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार पद के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की संख्या जांच सकते हैं:
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सहायक इंजीनियर (सिविल), प्रबंधक, जूनियर प्रबंधक पद के लिए साक्षात्कार और सहायक/ टाइपिस्ट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट के बारे में अभ्यर्थियों को सेवा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट तथा उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी कोऑपरेटिव बैंक रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
यूपीसीआईएसबी द्वारा उ. प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 5 पद तथा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में मैनेजर के 7 पद, जूनियर मैनेजर के 45 पद और असिस्टेंट/ टाइपिस्ट के 3 पदों पर चयन हेतु यूपी के एससी और ओबीसी के अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।