Trusted Source Image

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 15 साल से स्टूडेंट्स को ब्लैकमेल और यौन शोषण करने वाला मनोवैज्ञानिक गिरफ्तार

Press Trust of India | January 14, 2025 | 02:49 PM IST | 1 min read

यह घटना उस समय सामने आई जब एक पूर्व विद्यार्थी ने आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर पुलिस से संपर्क किया।

मनोवैज्ञानिक लड़कियों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक मदद का वादा कर कथित तौर पर लुभाता था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
मनोवैज्ञानिक लड़कियों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक मदद का वादा कर कथित तौर पर लुभाता था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले 15 वर्षों में कम से कम 50 स्टूडेंट्स को कथित रूप से ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करने के मामले में एक 45 वर्षीय मनोवैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार (13 जनवरी) को यह जानकारी दी है।

हुडकेश्वर थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूर्वी नागपुर में एक क्लिनिक चलाता था और आवासीय मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also readMaharashtra RTE Admissions 2025: महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन के लिए पंजीकरण शुरू; आखिरी तिथि 27 जनवरी

अधिकारी ने के अनुसार, मनोवैज्ञानिक ने विद्यार्थियों, खासकर लड़कियों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक मदद का वादा कर कथित तौर पर लुभाया। उसने यात्राएं और शिविर आयोजित किए, जहां वह उनका यौन शोषण करता था, अश्लील तस्वीरें खींचता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए इनका इस्तेमाल करता था।

यह घटना उस समय सामने आई जब एक पूर्व विद्यार्थी ने आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि कई पीड़िताएं विवाहित हैं और शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क करने में संकोच कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों की सहायता तथा मामले की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष समिति गठित की है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications