Student Union Elections: एबीवीपी ने की देश के हर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग
Press Trust of India | December 8, 2025 | 05:01 PM IST | 1 min read
एबीवीपी ने कहा, छात्रसंघ चुनाव कराए जाने को लेकर हमने केंद्र सरकार से मांग की है और हम राज्य सरकार से भी यही मांग करते हैं।
इंदौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने 8 दिसंबर को मांग करते हुए कहा कि देश के हर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के चुनाव कराए जाने चाहिए। आगे कहा कि स्टूडेंट यूनियन चुनाव के माध्यम से इन शैक्षणिक परिसरों के जरिये नया नेतृत्व उभर कर सामने आएगा।
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि देश भर के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने चाहिए। हमने इस सिलसिले में केंद्र सरकार से मांग की है और हम राज्य सरकार से भी यही मांग करते हैं।’’
उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव कराए जाने से शैक्षणिक परिसरों के जरिये नया नेतृत्व उभरेगा और समाज को इसका फायदा होगा।
सोलंकी ने कहा, ‘‘कुछ सरकारों को लगता है कि छात्रसंघ चुनावों के चलते शैक्षणिक परिसरों का वातावरण प्रभावित हो सकता है और अप्रिय घटनाएं होने पर अराजकता फैल सकती है, लेकिन हमारा कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को इंतजाम करने चाहिए।’’
Also read यौन शोषण मामलों पर रोक लगाने के लिए स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन’ पाठ्यक्रम की आवश्यकता - भाजपा सांसद
एबीवीपी महामंत्री ने कहा कि जब दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव कराए जा रहे हैं, तो मध्यप्रदेश में प्रशासन यह चुनाव कराने में खुद को ‘असफल’ क्यों महसूस करता है।
उन्होंने कहा,‘‘हमारी मांग है कि मध्यप्रदेश में 2026 के दौरान किसी भी तरह से छात्रसंघ चुनाव कराए जाने चाहिए।’’
सोलंकी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए आवश्यक कदम है और अभाविप इस विषय में लोगों को जागरूक कर रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि करीब 77 लाख सदस्यों वाली अभाविप ‘वंदे मातरम्’ को 150 साल पूरे होने पर देश के हर शैक्षणिक परिसर में राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गान का कार्यक्रम आयोजित करेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच