RBSE 10th, 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं नतीजे इस दिन हो सकते हैं जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | May 9, 2024 | 06:27 PM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों के साथ-साथ 5वीं और 8वीं के नतीजों का भी इंतजार है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने की तैयारी कर रहा है। राजस्थान बोर्ड ने अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। आरबीएसई 20 मई के बाद मैट्रिक और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर सकता है। नतीजे जारी होने के बाद छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम देख सकेंगे।
जो छात्र राजस्थान बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे रोल नंबर और अन्य विवरण जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों के साथ-साथ 5वीं और 8वीं के नतीजों का भी इंतजार है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अलग-अलग जारी किए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड सूत्रों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और टॉपर्स के वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद नतीजों की घोषणा की तारीख भी तय कर दी गई है और किसी भी वक्त इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
Also read Rajasthan HC Civil Judge Recruitment 2024: राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज भर्ती hcraj.nic.in पर शुरू
RBSE 10th, 12th Result 2024: 20 लाख छात्र को इंतजार
राजस्थान बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में दोनों कक्षाओं में कुल 20 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। आंकड़ों के मुताबिक, आरबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में 11 लाख छात्र और इंटरमीडिएट परीक्षा में 9 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।
आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 7 मार्च से 30 मार्च तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। वहीं, आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी को शुरू हुई और 4 अप्रैल 2024 को समाप्त हुई।
RBSE 10th, 12th Result 2024: ऐसे देख सकेंगे नतीजे
आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके RBSE 10th, 12th Result 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, RBSE 10th, 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- RBSE 10th, 12th Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा