RGIPT Admissions 2024: राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी अमेठी के एमबीए कोर्स में प्रवेश शुरू
Abhay Pratap Singh | April 10, 2024 | 02:54 PM IST | 2 mins read
आरजीआईपीटी अमेठी एमबीए प्रवेश 2024 के लिए आवेदकों को कैटेगरी के अनुसार 400 रुपये और 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी अमेठी के एमबीए और एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरजीआईपीटी अमेठी में एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
आरजीआईपीटी अमेठी एमबीए प्रवेश 2024 के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rgipt.ac.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी कैंडिडेट को 200 रुपये फीस देनी होगी।
राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी अमेठी के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंड सहित अन्य सभी विवरण अच्छे से पढ़ लेना चाहिए। आरजीआईपीटी एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा, योग्यता परीक्षा, शैक्षणिक प्रदर्शन, इंटरव्यू और कार्य अनुभव में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आरजीआईपीटी एमबीए कोर्स 2024 में CAT-2023/ XAT-2024/ CMAT-2024/ GMAT2023, 2024/ MAT- 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-9927285001 या 9793420334 पर संपर्क कर सकते हैं।
Rajiv Gandhi Institute of Petroleum Technology Admissions 2024: शैक्षणिक योग्यता
-
श्रेणी-ए (वैलिड स्कोर लाने वाले छात्र) के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों को कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी के लिए योग्यता अंक 55% निर्धारित की गई है।
-
श्रेणी-बी (बिना वैध स्कोर वाले अभ्यर्थी) के तहत कक्षा 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन परीक्षा 65% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
RGIPT Amethi MBA Admission 2024: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन कर छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rgipt.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।
- नए पेज पर जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी