PSIT: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्र की मौत के बाद निजी कॉलेज में भड़की हिंसा, तोड़फोड़ की घटना आई सामने
Press Trust of India | February 26, 2026 | 09:31 AM IST | 2 mins read
बीसीए छात्र प्रखर सिंह निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर में इस सप्ताह की शुरुआत में अंतिम वर्ष के एक छात्र की मौत के बाद 25 फरवरी को प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और संस्थान को 8 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, रतनलाल नगर निवासी बीसीए के 22 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह करीब 10 बजे हजारों छात्र परिसर में एकत्र हुए। प्रखर सिंह सोमवार को कथित रूप से निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बुधवार को प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ने पर भीड़ के एक हिस्से ने कथित तौर पर कॉलेज परिसर के भीतर दरवाजों, खिड़कियों और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। छात्रों का आरोप है कि परिसर में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ, जबकि कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि घटना संस्थान के बाहर हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कई थानों की पुलिस के साथ प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) को तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की। एहतियातन दमकल वाहन और एंबुलेंस भी तैनात किए गए।
PSIT Student Death -
भीड़ को हटाने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। हालांकि, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ने लाठीचार्ज की खबरों से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस ने केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया।
पुलिस के मुताबिक, छात्र प्रतिनिधियों और कॉलेज प्रशासन के बीच वार्ता हुई, जिसमें कुछ मांगों पर सहमति बनी है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर परिसर में पीएसी के जवान तैनात हैं।
अगली खबर
]GATE 2026 Answer Key Objection Window: गेट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 28 फरवरी
गेट स्कोर का उपयोग मेडिकल इंजीनियरिंग, एमटेक, एमएस और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नौकरियों और सीएसआईआर प्रयोगशालाओं जैसी अनुसंधान फैलोशिप के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल