Trusted Source Image

NCL Apprentice Recruitment 2026: नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 1607 पदों पर होगी भर्ती, 1 जून से आवेदन

Saurabh Pandey | May 30, 2026 | 10:41 PM IST | 2 mins read

नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ITI और पैरामेडिकल अपरेंटिस के 1,607 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती निकाली है। इसके लिए यूपी, और एमपी से पढ़ाई करने वाले 18 से 26 वर्ष के योग्य उम्मीदवार 1 जून से 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी (subsidiary of coal India Limited), नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ट्रेड (ITI) और पैरामेडिकल अपरेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विधाओं (Disciplines) में कुल 1,607 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक आधिकारिक पोर्टल nclcil.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एनसीएल अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 1 जून 2026 रखी गई है, यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जून 2000 से 1 जून 2008 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) को 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) को 3 वर्ष की छूट शामिल है।

NCL Apprentice Recruitment 2026: क्षेत्रीय पात्रता

इन रिक्तियों के लिए केवल वही भारतीय नागरिक आवेदन के पात्र हैं, जिन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों या विश्वविद्यालयों से प्राप्त की है।

Northern Coalfields Limited Apprentice 2026: आवेदन शुल्क

नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार पूरी तरह से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

Northern Coalfields Limited Apprentice 2026: शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं इस प्रकार हैं -

  1. ग्रेजुएट अपरेंटिस - संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस आदि) में डिग्री या फिर B.Com, BA, LLB, BCA की डिग्री होना अनिवार्य है।
  2. डिप्लोमा अपरेंटिस - संबंधित विषय (माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि) में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए।
  3. ट्रेड (ITI) अपरेंटिस - उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक) पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड (जैसे इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, टर्नर आदि) में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  4. पैरामेडिकल ट्रेनी - संबंधित क्षेत्र में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, आयुर्वेद आदि में डिग्री या डिप्लोमा होने के साथ संबंधित राज्य परिषद में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

Also read UP TGT Admit Card 2026: यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर जारी, दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

NCL Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगाग्रेजुएट और डिप्लोमा पदों के लिए अंक उनकी योग्यता परीक्षा के आधार पर जोड़े जाएंगे, जबकि ITI ट्रेड के लिए 10वीं और ITI के प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर मैरिट तैयार की जाएगीयह शॉर्टलिस्टेड मेरिट सूची 20 जून 2026 को जारी की जाएगी

NCL Apprentice Recruitment 2026: पदों का विवरण, स्टाइपेंड

एनसीएल अपरेंटिस भर्ती के लिए ट्रेनिंग की अवधि एक वर्ष की होगी, जिसके दौरान पदानुसार चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा-

पद का नाम
कुल पदों की संख्या
मासिक स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अपरेंटिस
161
₹12,300 प्रति माह
डिप्लोमा अपरेंटिस
329
₹10,900 प्रति माह
ट्रेड (ITI) अपरेंटिस
1,019
₹9,600 से ₹10,560 प्रति माह

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications