Abhay Pratap Singh | February 26, 2026 | 08:43 AM IST | 2 mins read
गेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download GATE previous year question papers to understand exam pattern and difficulty level. Practice with these papers to boost your preparation and improve your score.
Check Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियर (GATE) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से 28 फरवरी तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
New: GATE 2026 Admit Card Link; Download Now
GATE 2026: GATE PYQ's | Preparation Tips
GATE 2026 Preparation: Chemical Engineering | CSE | Mechanical Engineering
गेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रोविजनल कैंडिडेट को गेट 2026 उत्तर कुंजी पर चुनौती देने की अनुमति नहीं है। हालांकि, वे GOAPS पोर्टल goaps.iitg.ac.in पर जाकर गेट रिस्पॉन्स शीट, प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, प्रश्नों/ उत्तर कुंजी पर आधारित चुनौतियां 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक दर्ज करा सकते हैं। चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान करना होगा। गेट परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को दो चरणों में आयोजित की गई थी।
प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय सत्र की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई गई थी।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। गेट 2026 स्कोरकार्ड 27 मार्च से 31 मई 2026 तक GOAPS पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा। 31 मई के बाद उम्मीदवार 500 रुपये का शुल्क देकर 31 दिसंबर, 2026 तक गेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
गेट स्कोर का उपयोग मेडिकल इंजीनियरिंग, एमटेक, एमएस और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नौकरियों और सीएसआईआर प्रयोगशालाओं जैसी अनुसंधान फैलोशिप के लिए किया जाता है। गेट परीक्षा 2026 में कुल 30 प्रश्नपत्र थे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट गेट आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं: