Trusted Source Image

संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’

Press Trust of India | May 22, 2026 | 11:25 AM IST | 2 mins read

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं। समिति ने शिक्षा सचिव विनीत जोशी, एनटीए प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी और इसके महानिदेशक अभिषेक सिंह सहित शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया।

Back

NEET 2026 Rank Predictor

Predict your NEET 2026 rank instantly! Enter your expected score and get an estimated AIR, percentile, and college admission chances with NEET 2026 Rank Predictor.

Try Now
संसदीय समिति के सदस्यों ने एनटीए में कर्मचारियों की कमी और रिक्तियों को भरने की पैरवी की। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
संसदीय समिति के सदस्यों ने एनटीए में कर्मचारियों की कमी और रिक्तियों को भरने की पैरवी की। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: संसद की एक समिति के कई सदस्यों ने नीट-यूजी के पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से तीखे सवाल किए, जिस पर एनटीए की तरफ से बताया गया कि यह उसके तंत्र के माध्यम से नहीं हुआ तथा इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है। सूत्रों ने बताया कि शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसद की स्थायी समिति की बैठक के दौरान कई सांसदों ने पेपर लीक को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की खातिर एजेंसी द्वारा उठाए गए कदमों पर एनटीए अधिकारियों से सवाल किए।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं। समिति ने शिक्षा सचिव विनीत जोशी, एनटीए प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी और इसके महानिदेशक अभिषेक सिंह सहित शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया था।

NEET Row: पेपर लीक से जुड़े सवालों पर एनटीए मौन

यहां एनटीए सुधारों से संबंधित राधाकृष्णन रिपोर्ट की सिफारिशों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। सूत्रों के अनुसार, जब सवाल किया गया कि पेपर कैसे लीक हुआ, तो एनटीए महानिदेशक ने बताया कि पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ।

इस पर कई सांसदों ने पूछा कि फिर पेपर कैसे लीक हो गया और परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की क्या जरूरत थी। एनटीए अधिकारी के पास इसका कोई जवाब नहीं था और उन्होंने कहा कि सीबीआई इसकी जांच कर रही है।

Also readNEET FEE Refund 2026 Date Live: नीट यूजी फीस रिफंड पोर्टल आज से होगा शुरू; रिफंड प्रक्रिया, लिंक जानें

NEET Paper Leak: सीबीआई रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर आपत्ति

समिति के विपक्षी सदस्यों ने मांग उठाई कि सीबीआई जांच रिपोर्ट समिति के सामने पेश की जानी चाहिए, लेकिन कुछ भाजपा सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सीबीआई एक स्वतंत्र संस्था है और उसे अपना काम करने दिया जाना चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक सिंह ने एनटीए सुधारों पर राधाकृष्णन रिपोर्ट द्वारा की गई सिफारिशों के कार्यान्वयन पर विस्तृत प्रस्तुति दी और बताया कि सुझाए गए अल्पकालिक उपायों में से लगभग 70% पहले ही लागू किए जा चुके हैं।

Also readNEET Re-exam 2026: नीट री-एग्जाम सीबीटी मोड में कराने की मांग को लेकर राजद सांसद की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

NEET UG Paper Leak: एनटीए में 25% कर्मचारियों की कमी

एनटीए ने समिति के सदस्यों को बताया कि परीक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए व्यापक समीक्षा की जा रही है। समिति ने सुझाव दिया कि विश्वसनीय लोगों को प्रश्नपत्र तैयार करने और वितरण प्रणाली में शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीबीटी के माध्यम से परीक्षा कराने पर विचार किया जा रहा है। भविष्य की परीक्षाएं उसी माध्यम से हो सकती हैं। संसदीय समिति के सदस्यों ने एनटीए में कर्मचारियों की कमी और रिक्तियों को भरने की पैरवी की।

उन्होंने कहा कि एनटीए ने समिति के सदस्यों को सूचित किया कि एजेंसी में लगभग 25% कर्मचारियों की कमी है और ऐसी सभी रिक्तियों को भरने के लिए व्यवस्थित रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। सदस्यों ने नीट पेपर लीक पर चिंता व्यक्त की।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications