Trusted Source Image

UP PGT Final Result 2026: उत्तर प्रदेश प्रवक्ता भर्ती का फाइनल रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, कट-ऑफ जानें

Saurabh Pandey | July 7, 2026 | 09:53 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता (PGT) भर्ती का फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ घोषित कर दिया है, जिसके तहत 18 विषयों के 624 पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 एवं 10 मई 2026 को किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 एवं 10 मई 2026 को किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT- बालक/बालिका) पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 18 विभिन्न विषयों के कुल 624 पदों के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल सूची जारी की है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और कट-ऑफ देख सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अपने प्राप्तांकों का पूरा विवरण वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। यह सुविधा वेबसाइट पर परिणाम जारी होने की तिथि से केवल एक सप्ताह तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही आयोग ने साफ कर दिया है कि अंकों के विवरण के संबंध में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम 2005 के तहत अलग से कोई भी जानकारी देना संभव नहीं होगा।

इन 18 विषयों के लिए घोषित हुआ परिणाम

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 18 मुख्य विषयों में प्रवक्ताओं का चयन किया गया है। इन विषयों में फिजिक्स, बायोलॉजी, होम साइंस, हिस्ट्री, एजुकेशन, इंग्लिश, एग्रीकल्चर, कॉमर्स, सोशियोलॉजी, सिविक्स, मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, संस्कृत, साइकोलॉजी, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, हिंदी और आर्ट्स (कला) शामिल हैं। सभी 18 विषयों के सफल अभ्यर्थियों का पूरा विवरण और संबंधित कट-ऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।

UP PGT Final Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'प्रवक्ता भर्ती फाइनल रिजल्ट/कट-ऑफ 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।
  4. अंत में आपका रिजल्ट और मार्क्स स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें या प्रिंटआउट ले लें।

Also read यूपी होमगार्ड भर्ती 2026: शारीरिक परीक्षा और डॉक्यूमेंट चेकिंग के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन सूची जारी

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 एवं 10 मई 2026 को किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल रहे योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जो 15 जून 2026 से 27 जून 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मिलने वाले वेटेज के अंकों को मिलाकर मेरिट के आधार पर 18 विषयों का विषयवार और श्रेणीवार फाइनल रिजल्ट तैयार कर वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिया गया है।

कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक (छात्र)

विषय कोड और नामअनारक्षित (UR)ईडब्ल्यूएस (EWS)ओबीसी (OBC)एससी (SC)
01/ नागरिक शास्त्र (Civics)417.47410.53409.87394.27
02/ रसायन विज्ञान (Chemistry)379.07363.60365.67
03/ भौतिक विज्ञान (Physics)380.93372.80367.67336.00
04/ जीव विज्ञान (Biology)409.20401.67399.67383.93
05/ भूगोल (Geography)358.00348.67342.93328.73
06/ गणित (Maths)417.07416.00406.80376.47
07/ अंग्रेजी (English)440.67434.33435.80428.47
08/ समाजशास्त्र (Sociology)388.33382.40386.00373.33
09/ अर्थशास्त्र (Economics)408.27399.33398.60377.13
10/ इतिहास (History)459.53453.13455.73
11/ हिंदी (Hindi)404.93399.20399.00388.07
12/ कृषि (Agriculture)420.27416.07414.60
13/ शिक्षा शास्त्र (Education)413.20383.20
14/ मनोविज्ञान (Psychology)410.80
15/ संस्कृत (Sanskrit)447.00441.47438.73419.60
16/ कला (Art)378.00360.93
19/ वाणिज्य (Commerce)417.33412.00411.87408.27

छात्राओं के कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक

विषय कोड और नामअनारक्षित (UR)ईडब्ल्यूएस (EWS)ओबीसी (OBC)एससी (SC)
01/ नागरिक शास्त्र (Civics)406.13
03/ भौतिक विज्ञान (Physics)358.47377.40
04/ जीव विज्ञान (Biology)398.00318.20
05/ भूगोल (Geography)307.73392.87
07/ अंग्रेजी (English)437.73434.13432.07
08/ समाजशास्त्र (Sociology)367.40357.93
09/ अर्थशास्त्र (Economics)408.93401.47391.93
10/ इतिहास (History)451.20449.27
11/ हिंदी (Hindi)393.67
13/ शिक्षा शास्त्र (Education)413.47370.47
14/ मनोविज्ञान (Psychology)424.27410.93385.07
15/ संस्कृत (Sanskrit)445.87438.40403.73
16/ कला (Art)367.13356.13
21/ गृह विज्ञान (Home Science)324.95314.70


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications