Trusted Source Image

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026: फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Saurabh Pandey | July 6, 2026 | 07:03 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के डीवी और पीएसटी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर न पहुंच पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 7 अगस्त 2026 को 'रिजर्व-डे' के रूप में तय किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर न पहुंच पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 7 अगस्त 2026 को 'रिजर्व-डे' के रूप में तय किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के तहत होने वाले दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा में सफल घोषित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान राज्य में होमगार्ड्स के कुल 41,424 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया गया था, जिसका परिणाम 28 जून 2026 को घोषित हुआ था। लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड अंकों और अधिमानी अर्हता के अंकों को जोड़कर मेरिट लिस्ट और राज्य की आरक्षण नीति के आधार पर कुल विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.6 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया गया है।

13 जुलाई से सभी जिलों में शुरू होगी प्रक्रिया

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की कार्रवाई 13 जुलाई 2026 से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगी। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर न पहुंच पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 7 अगस्त 2026 को 'रिजर्व-डे' के रूप में तय किया गया है।

UP Home Guard PST 2026: फिजिकल टेस्ट के मानक

  1. पुरुष अभ्यर्थी - सामान्य/ओबीसी/एससी वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव जरूरी) होना आवश्यक है।
  2. महिला अभ्यर्थी - सामान्य/ओबीसी/एससी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
  3. दौड़ - इसमें सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

Also read UP Home Guard DV Schedule 2026: यूपी होमगार्ड डीवी/ पीएसटी शेड्यूल जारी, प्रवेश पत्र 6 जुलाई को

मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना अनिवार्य

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल अभिलेखों तथा उनकी एक-एक स्व-प्रमाणित प्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

UP Homeguard Recruitment 2026: चयन की प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 5 मुख्य चरण शामिल हैं-

  1. लिखित परीक्षा (जो संपन्न हो चुकी है)
  2. फिजिकल टेस्ट (शारीरिक मानक परीक्षा)
  3. दौड़
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  5. अंत में मेडिकल परीक्षण
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications