Trusted Source Image

UP Home Guard DV Schedule 2026: यूपी होमगार्ड डीवी/ पीएसटी शेड्यूल जारी, प्रवेश पत्र 6 जुलाई को

Abhay Pratap Singh | July 4, 2026 | 09:27 AM IST | 2 mins read

यूपी होमगार्ड डीवी 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

यूपी होमगार्ड डीवी 2026 के लिए रिजर्व तिथि 7 अगस्त है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी होमगार्ड डीवी 2026 के लिए रिजर्व तिथि 7 अगस्त है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 के तहत दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षा (DV/ PST) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपी पुलिस होमगार्ड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन 13 जुलाई से 6 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा।

यूपी होमगार्ड डीवी 2026 एडमिट कार्ड 6 जुलाई को डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र में निर्धारित तिथि व समय, परीक्षा स्थल और निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि कोई उम्मीदवार अपनी शारीरिक मानक परीक्षा से संतुष्ट न हो, तो परीक्षण के बाद उसी दिन अपील कर सकता है। दस्तावेज सत्यापन एवं फिजिकल टेस्ट का परिणाम भी उसी दिन अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाएगा।”

UP Homeguard Document Verification Schedule 2026: डीवी/ पीएसटी शेड्यूल

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन और फिजिकल टेस्ट शेड्यूल जांच सकते हैं:

विवरणनिर्धारित तिथि
दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण13 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक
डीवी/ पीएसटी के रिजर्व-डे के लिए निर्धारित तिथि7 अगस्त 2026

Also readUP Police Home Guard Result 2026: यूपी पुलिस होमगार्ड रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 107221 अभ्यर्थी उत्तीर्ण

यूपी होमगार्ड परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी तथा परीक्षा परिणाम 28 जून को जारी किया था। यूपी होमगार्ड रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट 1,07,221 उम्मीदवार डीवी/ पीएसटी में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पुलिस विभाग में कुल 41,424 होमगार्ड के पदों को भरा जाएगा।

UP Home Guard Physical Standard Test 2026: शारीरिक मानक

नीचे उम्मीदवार पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक की जांच कर सकते हैं:

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए -

  • ऊंचाई - सामान्य/ ओबीसी और एससी कैटेगरी के कैंडिडिट की न्यूनतम हाइट 168 सेटीमीटर होनी चाहिए। एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी निर्धारित है।
  • सीना - सामान्य/ ओबीसी/ एससी अभ्यर्थियों का सीना बिना फुलाने पर 79 सेमी और फुलाव के साथ 84 सेमी हो। वहीं, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 77 सेमी बिना पुलाने पर और फुलाने पर 82 सेमी से कम नहीं होना चाहिए।

महिला अभ्यर्थियों के लिए -

  • वजन - महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए।
  • ऊंचाई - सामान्य/ ओबीसी और अनुसूचित जाति (SC) के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी निर्धारित की गई है। अनुसूचनित जनजाती (ST) की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम हाइट 147 सेमी है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications