LiveTrusted Source Image

RSKMP 5th-8th Result 2026 LIVE: आरएसकेएमपी एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट आज @rskmp.in

Santosh Kumar | July 7, 2026 | 10:45 AM IST | 1 min read

छात्र समग्र आईडी या रोल नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आरएसकेएमपी कक्षा 5वीं-8वीं का पुनः परीक्षा परिणाम लिंक पोर्टल पर एक्टिव होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसकेएमपी कक्षा 5वीं-8वीं का पुनः परीक्षा परिणाम लिंक पोर्टल पर एक्टिव होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MP Board 5th-8th Result 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) द्वारा आज दोपहर 2 बजे कक्षा 5 और 8 की सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। छात्र समग्र आईडी या रोल नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद, आरएसकेएमपी कक्षा 5वीं-8वीं का पुनः परीक्षा परिणाम लिंक पोर्टल पर एक्टिव होगा।

एमपी बोर्ड (आरएसकेएमपी) की कक्षा 5वीं और 8वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 से 23 जून के बीच आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। परिणाम आरएसकेएमपी रिजल्ट पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

RSKMP Result 2026: आरएसकेएमपी एमपी बोर्ड 5वी-8वीं रिजल्ट लिंक

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक के माध्यम से आरएसकेएमपी 5वीं-8वीं रिजल्ट देख सकेंगे-

  • rskmp.in
  • rskmp.in/result.aspx
  • mpbse.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in

RSKMP Supplementary Result 2026: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट विवरण

आरएसकेएमपी ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों और रजिस्टर्ड मदरसों के छात्रों के लिए एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षाएं आयोजित कीं। जो छात्र वार्षिक परीक्षा पास नहीं कर पाए, उन्होंने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

राज्य भर के 322 मूल्यांकन केंद्रों पर 17,000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने आंसर-शीट के मूल्यांकन का काम किया। जो छात्र आरएसकेएमपी एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पूरक परीक्षा पास करेंगे, उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

Also readJNVST 2027-28: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

MP Board 5th, 8th Result 2026: 5वीं-8वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- rskmp.in/result.aspx
  • एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, जरूरी विवरण और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
  • एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • छात्र स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

मार्कशीट संबंधित स्कूलों में वितरित की जाएंगी। एमपी बोर्ड की कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं के लिए, पास होने का न्यूनतम मानदंड 33 प्रतिशत है। छात्रों के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

आधिकारिक घोषणा के बाद, आरएसकेएमपी रिजल्ट लिंक पोर्टल पर एक्टिव होगा। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा एमपी बोर्ड री-एग्जाम रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

July 7, 2026 | 10:45 AM IST

5th Class Result MP Board 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट वेबसाइट

आरएसकेएमपी रिजल्ट पोर्टल। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट) 

July 7, 2026 | 10:27 AM IST

8th Class Result MP Board 2026: एमपी बोर्ड 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कितने बजे आएगा?

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) द्वारा कक्षा 8वीं की पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा।

July 7, 2026 | 10:25 AM IST

RSKMP 5th-8th Result Link: आरएसकेएमपी 5वीं-8वीं रिजल्ट लिंक

छात्र समग्र आईडी या रोल नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

July 7, 2026 | 10:21 AM IST

RSKMP Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं रिजल्ट आज

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) द्वारा आज दोपहर 2 बजे कक्षा 5 और 8 की दोबारा परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications