Trusted Source Image

MP Board 5th Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 5 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड

Santosh Kumar | July 7, 2026 | 02:13 PM IST | 2 mins read

छात्र समग्र आईडी या रोल नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in से एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) ने आज, 7 जुलाई 2026 को कक्षा 5 की सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। जो छात्र एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in से अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आरएसकेएमपी एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल पर अपनी आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद, परिणाम पेज पर दिखाई देगा।

छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 5 का रिजल्ट डाउनलोड और सेव कर सकते हैं, और इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं। बोर्ड ने कक्षा 5 की पूरक परीक्षाएं 16 से 23 जून तक आयोजित कीं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा में हजारों छात्रों ने भाग लिया।

RSKMP Class 5th Result 2026: स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट

आरएसकेएमपी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, अब स्कूलों में मार्कशीट बांटी जाएंगी। एमपी बोर्ड कक्षा 5 परीक्षा पास करने का न्यूनतम मानदंड 33 प्रतिशत है। प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

अगर आरकेएसएमपी क्लास 5 की मार्कशीट में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपने स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें। छात्रों को रिजल्ट की दोबारा जांच या सुधार के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।

Also readRSKMP 5th-8th Result 2026 (Out) LIVE: आरएसकेएमपी एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट जारी @rskmp.in

MP Board 5th Result 2026: आरएसकेएमपी 5वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी बोर्ड कक्षा 5 का रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- rskmp.in/result.aspx
  • एमपी बोर्ड कक्षा 5 का रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, जरूरी विवरण और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
  • एमपी बोर्ड कक्षा 5 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • छात्र स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

मुख्य परीक्षा में फेल होने वाले छात्र जून 2026 में आयोजित सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई और मूल्यांकन का काम तेजी से पूरा किया गया। मुख्य परिणाम में कक्षा 5 का पास प्रतिशत 95.14 रहा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications