Saurabh Pandey | October 6, 2026 | 03:12 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में कुल 4 पदों के लिए 418 रिक्तियां भरी जाएंगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र माने जाएंगे।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर ने एमपी की जिला और सेशन अदालतों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) और असिस्टेंट ग्रेड-III (अंग्रेजी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एमपी हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अपने फॉर्म की त्रुटियां सुधार सकेंगे।
एमपी हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
श्रेणी | परीक्षा शुल्क | सेवा प्रदाता को देय पोर्टल और अन्य शुल्क | कुल टोटल |
अनारक्षित एवं मध्य प्रदेश राज्य से बाहर के आवेदकों के लिए | 200 रुपये | 743.40 रुपये | 943.40 रुपये |
ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस (केवल एमपी के मूल निवासी) सभी दिव्यांग | शून्य | 743.40 रुपये | 743.40 रुपये |
पदनाम | वेतनमान (छठवें वेतनमान के अनुसार) | रिक्तियों की संख्या |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II | 5200 से 20200+ ग्रेड पे-2800 | 69 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III | 5200 से 20200+ ग्रेड पे-2400 | 299 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) | 5200 से 20200+ ग्रेड पे-1900 | 20 |
सहायक ग्रेड-III (इंग्लिश) | 5200 से 20200+ ग्रेड पे-1900 | 30 |
कुल | 418 |
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा अधिकतम 100 अंकों की होगी जिसका प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनिट होगी।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | माध्यम |
सामान्य ज्ञान + सामान्य विज्ञान (एमपी के सामान्य ज्ञान सहित) | 20 | 20 | हिंदी और अंग्रेजी |
गणित + रीजनिंग | 20 | 20 | हिंदी और अंग्रेजी |
सामान्य हिंदी | 20 | 20 | हिंदी |
अंग्रेजी ज्ञान | 20 | 20 | अंग्रेजी |
कंप्यूटर ज्ञान | 20 | 20 | अंग्रेजी |
कुल प्रश्न और अंक | 100 | 100 |
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट ग्रेड 3 इनमें से किसी भी पद पर नियुक्ति के लिए चुने गए उम्मीदवारों को दो लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड भरना होगा। उम्मीदवारों को नौकरी शुरू करने के बाद कम से कम 3 साल तक सेवा करने के लिए सहमत होना होगा। सरकार की पूर्व अनुमति के बिना 3 साल से पहले इस्तीफा देने या नौकरी छोड़ने पर बॉन्ड की पूरी राशि चुकानी होगी।