Trusted Source Image

UP Police Constable PET Schedule 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी शेड्यूल बदला, जानें नई डेट व सेंटर डिटेल्स

Santosh Kumar | October 6, 2026 | 07:39 AM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि मैदानों में बारिश और जलभराव के कारण पीईटी सेंटरों और उनकी निर्धारित तारीखों में बदलाव किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस में सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल और उसके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) का शेड्यूल एक बार फिर बदल दिया है। उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि मैदानों में बारिश और जलभराव के कारण पीईटी सेंटरों और उनकी निर्धारित तारीखों में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है।

उम्मीदवारों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जल्द बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे; उम्मीदवारों को इन्हें डाउनलोड करना होगा और उसमें बताए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे के जरूरी निर्देशों के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी केवल वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएगी।

Also readUP Home Guard Final Result 2026: यूपी होमगार्ड रिजल्ट जारी, uppbpb.gov.in पर देखें सफल उम्मीदवारों की सूची

UP Police PET Schedule 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी शेड्यूल 2026 की जांच कर सकतें हैं-

पूर्व निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र व तिथि

परिवर्तित शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र व तिथि

पूर्व निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र व तिथि

परिवर्तित शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र व तिथि

26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर — 6 अक्टूबर

4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज — 9 अक्टूबर

26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर — 7 अक्टूबर

35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ — 9 अक्टूबर

26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर — 8 अक्टूबर

डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ — 9 अक्टूबर

26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर — 9 अक्टूबर

25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली — 9 अक्टूबर

26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर — 10 अक्टूबर

11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर — 10 अक्टूबर

20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ — 6 अक्टूबर

35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ — 10 अक्टूबर

20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ — 7 अक्टूबर

डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ — 10 अक्टूबर

20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ — 8 अक्टूबर

25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली — 10 अक्टूबर

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications