Trusted Source Image

Rajasthan BSTC Answer Key: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फाइनल आंसर की जारी, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | May 31, 2026 | 01:50 PM IST | 2 mins read

बीएसटीसी प्री डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने आज बीएसटीसी प्री डीईएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी सभी सेटों (सेट ए, बी, सी और डी) के लिए जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।

बीएसटीसी प्री डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार राजस्थान प्री डीएलएल अंतिम उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई थी।

राजस्थान प्री डीएलएड 2026 रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार और घोषित किया जाएगा। बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 प्रोविजनल आंसर की पर 25 मई से 27 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई है।

Also readCG Vyapam Pre DElEd Admit Card 2026: सीजी व्यापम प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 4 जून को

Rajasthan BSTC Pre DElEd Final Answer Key: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीएसटीसी प्री डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 सभी सेटों के प्रश्नपत्र के लिए जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, फाइनल आंसर की टैब पर क्लिक करें।
  • अब, अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।
  • संभावित अंकों की गणना करें और इसे सुरक्षित रख लें।

बीएसटीसी प्री डीएलएड मार्किंग स्कीम 2026 के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। कुल सही उत्तर × 3 सूत्र का पालन करके संभावित अंक की गणना कर सकते हैं।

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा राज्य के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में 2 वर्षीय डीएलएड (Diploma in Elementary Education) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। पहले इसे, बीएसटीसी (बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स) के नाम से जाना जाता था। अधिक जानकारी के लिए https://predeledraj2026.com/vcnt.php पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications