Abhay Pratap Singh | May 25, 2026 | 07:38 PM IST | 2 mins read
सीजी प्री डीएलएड हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री डीएलएड (Pre DElEd26) प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी प्री डीएलएड हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ परीक्षार्थियों को एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग किया जा सके।
नोटिस में कहा गया कि, किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी प्री डीएलएड हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा: