Trusted Source Image

CG Vyapam Tracer Recruitment 2026: सीजी व्यापम अनुरेखक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और शेड्यूल जानें

Abhay Pratap Singh | May 22, 2026 | 06:53 PM IST | 2 mins read

सीजी व्यापम ट्रेजर भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत 19500 रुपये से लेकर 62000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ व्यापम अनुरेखक (सिविल) परीक्षा 2 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
छत्तीसगढ़ व्यापम अनुरेखक (सिविल) परीक्षा 2 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG vyapam) ने आज अनुरेखक (सिविल) भर्ती 2026 परीक्षा (WRDT26) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 22 मई से 15 जून तक सीजी व्यापम ट्रेजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, ड्राईंग विषय के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण हो या मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा मंडल से हायर सेकेंडरी प्रमाण पत्र परीक्षा पास होना चाहिए। 1 जनवरी, 2026 तक आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सीजी व्यापम ट्रेजर एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 200 रुपये देना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 35 ट्रेजर (सिविल) के पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत 19500 रुपये से लेकर 62000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजी व्यापम अनुरेखक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=WRDT26ONLINE पर जाएं।
  • ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also readCG Lab Attendant Recruitment 2026: सीजी लैब अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू, तिथियां और पात्रता जानें

सीजी व्यापम अनुरेखक (सिविल) परीक्षा 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।

CG Vyapam Tracer Notification 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

छत्तीसगढ़ ट्रेजर भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:

विवरणतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू22 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जून 2026 (शाम 5 बजे तक)
आवेदन सुधार सुविधा16 जून से 18 जून 2026 (शाम 5 बजे तक)
परीक्षा की संभावित तिथि2 अगस्त 2026
परीक्षा का समयसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि27 जुलाई 2026
परीक्षा केंद्ररायपुर


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications