Trusted Source Image

CG Lab Attendant Recruitment 2026: सीजी लैब अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू, तिथियां और पात्रता जानें

Abhay Pratap Singh | May 15, 2026 | 12:38 PM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक आवेदन पत्र में उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

सीजी लैब अटेंडेंट 2026 परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी लैब अटेंडेंट 2026 परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) पदों की भर्ती परीक्षा (PSLA 26) के लिए 14 मई से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक माध्यमिक शिक्षा मंडल से विज्ञान विषय के साथ हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण की हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। कैंडिडेट की अधिकतम आयु राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचालक भर्ती 2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 17 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=PSLA26ONLINE पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

CG Vyapam Lab Attendant 2026: आवेदन प्रक्रिया

सीजी व्यापम लैब अटेंडेंट परीक्षा 2026 के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर जाएं।
  • ‘प्रयोगशाला परिचारक भर्ती (PSLA26)’ पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

Also readCG PBN, PPHT Admit Card 2026: सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, पीपीएचटी एडमिट कार्ड जारी, 21 मई से परीक्षा

CG Vyapam Lab Attendant Notification 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में सीजी प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:

विवरणतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू14 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि8 जून 2026 (शाम 5 बजे तक)
त्रुटि सुधार9 से 11 जून 2026 (शाम 5 बजे तक)
परीक्षा की संभावित तिथि26 जुलाई 2026
परीक्षा का समयसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
प्रवेश पत्र20 जुलाई 2026
परीक्षा केंद्र5 संभागीय मुख्यालय में
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications