Abhay Pratap Singh | May 15, 2026 | 11:38 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति एवं पीएचडी में प्रवेश तथा केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जून 2026 सत्र के लिए यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से अंतिम तिथि 20 मई (रात 11:50 बजे) तक भर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें सलाह दी जाती है कि अंतिम सबमिशन से पहले निम्नलिखित बातों की जांच कर लें:
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि, “केवल उन्हीं उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी, जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया है।” यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी को 325 रुपये ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा।
नवीतनम सूचना में एनटीए ने बताया कि, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शुल्क का भुगतान करने से पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें, क्योंकि बाद में इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।” यूजीसी नेट जून 2026 के लिए पंजीकरण 29 अप्रैल से शुरू है।
आगे कहा गया कि, आवेदक नाम, पिता का नाम, माता का नाम, सामाजिक श्रेणी, PwD स्थिति, लिखने में कठिनाई की स्थिति, स्क्राइब आवश्यकता, चुने गए विषय और परीक्षा शहर की प्राथमिकताओं जैसी जानकारियों को जांच लें। आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से जमा करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि सभी विवरण सही और पूर्ण हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं: