LiveTrusted Source Image

NEET 2026 Re-Exam Live: एनटीए ने नीट यूजी री-एग्जाम डेट किया जारी, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | May 15, 2026 | 06:14 PM IST | 3 mins read

एनटीए द्वारा 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया।

Back

Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch

Enrol in Aakash Institute's Re-NEET 2026 victory batch at Rs. 99 only. Batch starts 16th May 2026.

Enrol Now
नीट 2026 परीक्षा एक पाली में ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट 2026 परीक्षा एक पाली में ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2026 के लिए पुनः परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एनटीए द्वारा अब 22 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का आयोजन 21 जून, 2026 को किया जाएगा।

पहले, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, जिसे बाद में पेपर लीक के आरोपों के चलते एनटीए ने रद्द कर दिया। नीट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों जैसे एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कार्यक्रमों में दाखिले के लिए कराई जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

एनटीए ने आधिकारिक एक्स हैंडल (nta twitter) पर एक पोस्ट में बताया, “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा 21 जून, 2026 (रविवार) को आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।”

Also readNEET UG 2026: मेडिकल एसोसिएशन ने नीट यूजी परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

नीट यूजी री-एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर पुनः जारी किया जाएगा। नीट रीएग्जाम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एनटीए नीट यूजी पुनः परीक्षा 2026 पेन एवं पेपर (ऑफलाइन) मोड में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय से कुल 720 अंकों के लिए 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट परीक्षा से पहले 400 से अधिक प्रश्न साझा किए गए थे। इनमें जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के 100 से अधिक प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि इसी तरह के वीडियो और टेस्ट सीरीज की सामग्री महाराष्ट्र के लातूर जिले स्थित एक कोचिंग संस्थान से जुड़ी हुई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

NTA Re NEET 2026 Date: एनटीए ने नीट यूजी 2026 की नई तिथि घोषित कर दी है। पुनर्परीक्षा तिथि, पेपर लीक जांच और शुल्क वापसी सहित अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए यहां बने रहें।

May 15, 2026 | 06:14 PM IST

नीट परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों के आत्महत्या पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

(इमेज-एक्स/राहुल गांधी)

May 15, 2026 | 05:19 PM IST

neet reexam date 2026: एनटीए को लेकर प्रधान ने दी सफाई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, एनटीए की स्थापना सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद की गई थी और यह “अच्छा काम कर रहा है”। उन्होंने कहा कि सरकार और वे स्वयं एनटीए में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

May 15, 2026 | 04:29 PM IST

राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा का आयोजन स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है। नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

May 15, 2026 | 03:38 PM IST

neet.nta.nic.in 2026

उम्मीदवारों को पुनः परीक्षा (re-neet date 2026) के लिए नए आवेदन जमा करने या अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। एनटीए ने कहा कि सभी पूर्व पंजीकरण और परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं मान्य रहेंगी।

May 15, 2026 | 03:00 PM IST

reneet 2026 exam date: नीट री-एग्जाम डेट घोषित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम कराने की डेट घोषित कर दी है। जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET UG 2026 की परीक्षा 21 जून, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक साथ संपन्न होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं और सरकार से इसकी विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है।

May 15, 2026 | 02:20 PM IST

neet previous year question paper pdf: परीक्षा अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है।

नीट परीक्षा (reneet 2026) की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार,neet ug 2026 re-exam दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी।

May 15, 2026 | 01:55 PM IST

nta re neet 2026 date: चुन सकेंगे पसंदीदी परीक्षा शहर

छात्रों की सुविधा के लिए मंत्रालय उम्मीदवारों को पुनर्परीक्षा (nta reneet date) के लिए अपने पसंदीदा शहर का चयन करने की अनुमति देगा। पुनः परीक्षा (neet reexam date) के लिए प्रवेश पत्र 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।

May 15, 2026 | 01:36 PM IST

when will be re neet 2026: री-नीट कब होगी?

नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा (neet reexam date 2026) 21 जून को आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि पुनः परीक्षा कराने का निर्णय एक “कठिन लेकिन आवश्यक” कदम था।  

May 15, 2026 | 12:44 PM IST

who leaked neet paper 2026: नीट पुनर्परीक्षा के लिए नहीं लिया जाएगा शुल्क

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच और पेपर लीक मामले की गहन छानबीन करेगा। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि पुनर्परीक्षा (reneet 2026 date) के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

May 15, 2026 | 12:05 PM IST

national testing agency: अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट परीक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अगले साल से नीट यूजी (NEET UG) की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी।

May 15, 2026 | 11:45 AM IST

neet reexam date: नीट रीएग्जाम 2026 एडमिट कार्ड डेट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम (nta re neet 2026 date) के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।

May 15, 2026 | 11:33 AM IST

neet ug re exam date: 15 मिनट का मिलेगा अतिरिक्त समय

नीट यूजी री एग्जाम 2026 शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए, NEET UG 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी।

May 15, 2026 | 11:00 AM IST

nta reneet date: नीट यूजी रीएग्जाम डेट 2026

nta x के अनुसार, “NEET (UG) 2026 - परीक्षा तिथि की घोषणा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।

May 15, 2026 | 10:50 AM IST

national testing agency: नीट रीएग्जाम 2026 एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक neet exam new date के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी neet.nta.nic पर जाकर अपना नीट यूजी रीएग्जाम 2026 एडमिट कार्ड (is neet admit card released 2026) डाउनलोड कर सकेंगे।

May 15, 2026 | 10:49 AM IST

NEET UG 2026 Re-Exam Live: नीट रीएग्जाम डेट 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 15 मई को नीट यूजी 2026 रीएग्जाम (reneet 2026 exam date) की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब neet ug 2026 re-exam 21 जून को आयोजित किया जाएगा।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications