Trusted Source Image

RRB ALP Recruitment 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, 14 जून लास्ट डेट

Saurabh Pandey | May 15, 2026 | 09:40 AM IST | 2 mins read

आरआरबी ने उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने से पहले अपने आधार कार्ड की जानकारी सत्यापित करने की सलाह दी है। आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि कक्षा 10 के प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी से बिल्कुल मेल खानी चाहिए।

आरआरबी अधिसूचना के अनुसार, रेलवे प्राधिकरण ने कुल 11127 सहायक लोको पायलट पदों की घोषणा की है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी अधिसूचना के अनुसार, रेलवे प्राधिकरण ने कुल 11127 सहायक लोको पायलट पदों की घोषणा की है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 15 मई से शुरू हो रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 14 जून 2026 है। रेलवे प्राधिकरण ने कुल 11127 सहायक लोको पायलट पदों की घोषणा की है।

आरआरबी ने उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने से पहले अपने आधार कार्ड की जानकारी सत्यापित करने की सलाह दी है। आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि कक्षा 10 के प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी से बिल्कुल मेल खानी चाहिए। सत्यापन के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक विवरण भी अपडेट कर लेने चाहिए।

RRB ALP Recruitment 2026: आयुसीमा

आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RRB ALP Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

रेलवे सहायक लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10) के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई/अप्रेंटिसशिप या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होना अनिवार्य है।

RRB ALP 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस
500 रुपये
एससी / एसटी / दिव्यांग
250 रुपये

RRB ALP Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियां
अनारक्षित (UR)
4860
अनुसूचित जाति (SC)
1746
अनुसूचित जनजाति (ST)
919
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
2598
ईडब्ल्यूएस (EWS)
1004
कुल (Total)
11127

RRB ALP Recruitment 2026: दस्तावेजों की सूची

आरआरबी एएलपी आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। ये दस्तावेज सत्यापन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक हैं। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेजों की सूची-

  1. पासपोर्ट आकार की फोटो (अधिसूचना में निर्धारित आकार के अनुसार)
  2. हस्ताक्षर
  3. शैक्षिक प्रमाण पत्र
  4. पहचान प्रमाण (आधार, पैन कार्ड आदि)
  5. श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Also read SSC CGL Final Result 2026: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट जारी, 106 उम्मीदवारों का रोका गया परिणाम

RRB ALP Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

आरआरबी एएलपी चयन प्रक्रिया सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications