Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 09:48 PM IST | 1 min read
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) दिसंबर 2025 परीक्षा के प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 18 दिसंबर, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 2,12,552 उम्मीदवारों के लिए 5 विषयों में कराई गई थी।
जॉइंट सीएसआईआर ने दिसंबर 2025 परीक्षा निम्नलिखित श्रेणियों के लिए आयोजित की जाती है:
एनटीए द्वारा 6 मई को जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के प्रमाणपत्र एनटीए की वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर उपलब्ध हैं।”
परीक्षा एजेंसी ने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वे csirnet@nta.ac.in या csircertificate@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते है।
अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं: