Abhay Pratap Singh | May 25, 2026 | 12:04 PM IST | 2 mins read
बीपीएसएससी हवलदार क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी या पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने 25 मई को विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएसएससी हवलदार क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी या पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी हवलदार क्लर्क हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा 10 जून को ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। बीपीएसएससी हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, लिंग, आवेदन संख्या/रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा केंद्र का पता जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। आयोग ने बताया कि डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारण से वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह 4 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, हार्डिंग रोड, पटना स्थित कार्यालय में आवेदन पत्र की छायाप्रति और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ डुप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार हवलदार क्लर्क 2026 हाल टिकट जांच सकते हैं: