Abhay Pratap Singh | May 25, 2026 | 10:01 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT Roorkee) ने आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 की प्रोविनजल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर 25 मई को सुबह 10:00 बजे से जेईई एडवांस्ड 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
परीक्षार्थियों को जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौतियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। जेईई एडवांस्ड आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 25 मई से 26 मई, 2026 को शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जेईई एडवांस्ड 2026 फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। जेईई एडवांस्ड प्रोविनजल उत्तर कुंजी के माध्यम से छात्र अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी।
Also readदिल्ली हाईकोर्ट ने फर्जी शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को दिए निर्देश
जेईई एडवांस्ड 2026 प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त वैध आपत्तियों की समीक्षा के बाद आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 2026 तैयार की जाएगी। अंतिम कुंजी जारी होने के बाद कोई आपत्ति या चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
आईआईटी रुड़की 1 जून को फाइनल आंसर की और जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2026 जारी करेगा। परिणाम घोषित होने के बाद जोसा (JoSAA) काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीटों का आवंटन उम्मीदवार की रैंक, सीटों की उपलब्धता और काउंसलिंग के दौरान भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सहायक दस्तावेज और शुल्क भुगतान के साथ चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं:
कुछ छात्रों और अभिभावकों द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
Press Trust of India