Trusted Source Image

BSEB Simultala Class 11 Admit Card 2026: बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 11वीं का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | May 31, 2026 | 10:53 AM IST | 2 mins read

बिहार बोर्ड ने सीबीटी परीक्षा में अभ्यास करने के लिए मॉक टेस्ट लिंक 30 मई, 2026 से सक्रिय कर दी गई है।

बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा 8 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा 8 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com के माध्यम से बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 11 का एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 जून को एक पाली में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। परीक्षा पटना जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। बिहार सिमुलतला 11वीं एंट्रेंस एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।

परीक्षार्थियों को अपना बिहार सिमुलतला 11वीं एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या किसी अन्य प्रकार की कठिनाई के संबंध में bseb.support@cbst.co.in पर या 08047282887 पर संपर्क कर सकते हैं।

Also readBSEB OFSS 11th 2nd Merit List 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट ofssbihar.net पर जारी

नोटिस में कहा गया कि, आवेदकों को सीबीटी के माध्यम से परीक्षा में अभ्यास करने के लिए मॉक टेस्ट लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर 30 मई, 2026 से सक्रिय कर दी गई है। अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करके मॉक टेस्ट के माध्यम से सीबीटी परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं।

बीएसईबी ने छात्रों को प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से जांचने और उनका पालन करने की सलाह दी है। बिहार सिमुलतला एडमिट कार्ड 2026 में दिए गए तिथि और समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को उपस्थित होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक बीएसईबी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Bihar Simultala Class 11 Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार सुमलतला कक्षा 11 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं।
  • ‘कक्षा 11वीं एडमिट कार्ड 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • बीएसईबी सिमुलतला एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications