Saurabh Pandey | May 30, 2026 | 04:47 PM IST | 3 mins read
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट और इंटीमेशन लेटर जारी कर दिया है। जिन छात्रों का नाम इस सूची में आया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना लेटर डाउनलोड कर आवंटित कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।

नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए 'ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स' (OFSS) के तहत कक्षा 11वीं (इंटरमीडिएट) में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर दूसरी चयन सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, जिन छात्रों ने पहली लिस्ट के बाद बेहतर कॉलेज के लिए 'स्लाइड-अप' (Slide-Up) विकल्प चुना था, वे भी इस सूची में अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से 2 जून 2026 तक चलेगी
ऐसे आवेदक जिनका चयन प्रथम या द्वितीय किसी भी सूची में उनके कम अंक या आरक्षण कैटेगरी के कारण नहीं हो पाया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे 29 मई से 2 जून 2026 के बीच अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके अपने विकल्पों में सुधार या परिवर्तन कर सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर जारी द्वितीय कट-ऑफ लिस्ट को अच्छी तरह देख लें और उसके आधार पर न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 नए विकल्प भरें, ताकि तीसरी सूची में उनके नाम पर विचार किया जा सके।
नामांकन के समय छात्रों को इंटीमेशन लेटर की प्रति, कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) की प्रिंटेड कॉपी, कक्षा 10वीं के मूल प्रमाण पत्र व अंक पत्र की छायाप्रति, और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर अपने अलॉटेड कॉलेज में जाना होगा।
जो विद्यार्थी द्वितीय सूची में मिले कॉलेज या संकाय से संतुष्ट नहीं हैं और तीसरी सूची में उच्च वरीयता (Higher Preference) वाला संस्थान चाहते हैं, उनके लिए स्लाइड-अप का विकल्प खुला है। लेकिन इसके लिए बोर्ड ने कड़े नियम बनाए हैं-
Also read Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन कैसे होता है? जानिए पूरी प्रक्रिया
नामांकन या ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर विद्यार्थी या संस्थान बिहार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरों 0612-2230009 और 0612-2230051 पर संपर्क कर समाधान पा सकते हैं।