Trusted Source Image

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 1 जून को jeeadv.ac.in पर आएगा, स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

Abhay Pratap Singh | May 31, 2026 | 03:51 PM IST | 2 mins read

जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

JEE Advanced Last 15 Years Questions Papers

Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.

Download EBook
जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन 17 मई को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन 17 मई को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 का परिणाम 1 जून को सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्कोरकार्ड में पेपर 1 और 2 में तीनों विषयों के अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति जांच सकते हैं, इसमें कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) और कैटेगरी रैंक लिस्ट भी शामिल होगी।

आईआईटी रुड़की की ओर से जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन 17 मई को किया गया था। प्रोविनजल आंसर की 25 मई को जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 26 मई को शाम 5:00 बजे तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार किया जाएगा।

Also readNCHM JEE Result 2026: एनसीएचएम जेईई रिजल्ट जारी, 8,503 उम्मीदवार हुए शामिल, आंसर-की में कोई बदलाव नहीं

जेईई एडवांस्ड 2026 परिणाम के साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR)1 से 10 तक की घोषणा भी की जाएगी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए जोसा (JoSAA) काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। जेईई मेन में सफल 2.5 लाख कैंडिडेट ही जेईई एडवांस्ड में उपस्थित हुए थे।

प्राधिकरण 6 चरणों में जोसा काउंसलिंग 2026 आयोजित करेगा। आईआईटी संस्थानों में बीटेक प्रवेश के लिए जैसा 2026 कटऑफ जेईई एडवांस्ड 2026 की रैंक पर आधारित होगा। आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर और अन्य आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड एक राष्ट्रीय स्तर की इंंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है।

JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]