Santosh Kumar | May 23, 2026 | 09:02 AM IST | 2 mins read
बैच शिफ्ट-1 परीक्षा के लिए 11,486 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 8,503 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देश भर के 103 शहरों में स्थित 115 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 22 मई को एनसीएचएम जेईई 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए। होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा में कुल 8,503 उम्मीदवार शामिल हुए। एनसीएचएम जेईई रिजल्ट 2026 देखने की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर उपलब्ध है। छात्र अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
New: NCHMCT JEE 2026 Result Out, Download Link!
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
Latest: Start your Global Hospitality journey with Emversity
एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी (हॉस्पिटैलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन) प्रोग्राम में प्रवेश हेतु 25 अप्रैल को कंप्यूटर-आधारित परीक्षा मोड में नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की।
बैच शिफ्ट-1 परीक्षा के लिए 11,486 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 8,503 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा एनटीए द्वारा देश भर के 103 शहरों में स्थित 115 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
उम्मीदवारों को 7 से 9 मई तक प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती देने का अवसर दिया गया। विभिन्न विषयों के उम्मीदवारों से 53 प्रश्नों के संबंध में कुल 68 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसके बाद, विषय विशेषज्ञों द्वारा इसकी समीक्षा की गई।
विस्तृत जांच के बाद, कोई भी आपत्ति वैध नहीं पाई गई। इसलिए आंसर-की में कोई बदलाव नहीं किया गया। प्रोविजनल आंसर की को ही फाइनल आंसर-की माना जाएगा। परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किए गए हैं।
ऑल-इंडिया रैंक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों को समान अंक हुए, तो उनकी आपसी मेरिट का निर्धारण पिछले वर्षों में अपनाए गए निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया गया है।
उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee से अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर जाएं।
उम्मीदवारों की पात्रता, सेल्फ-डिक्लेरेशन और दस्तावेजों की जांच एडमिशन प्रक्रिया के अगले चरण में संबंधित संस्थान द्वारा की जाएगी। आवेदन के दौरान दी गई जानकारी, दस्तावेज सही हैं या नहीं, इसकी जिम्मेदारी एनटीए की नहीं होगी।