Santosh Kumar | May 23, 2026 | 07:16 AM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि नीट फीस रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के लिए फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 3 मई को हुई विवादित परीक्षा रद्द होने के बाद, एनटीए ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है। अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिफंड विंडो चालू कर दी गई है, जहां मूल परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं।
नीट रिफंड पोर्टल 22 मई को चालू हो गया। उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। 3 मई को हुई नीट परीक्षा के रिफंड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई रात 11:50 बजे तक है।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि रिफंड सीधे खाते में ट्रांसफर हो जाए, बैंक खाते की जानकारी- जैसे कि खाता संख्या, आईएफएससी कोड और अन्य जरूरी जानकारी देना अनिवार्य है। गलत जानकारी देने पर रिफंड मिलने में देरी हो सकती है।
नीट रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डिटेल्स भरनी होंगी-
नीट रिफंड की राशि कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग है। जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये, ओबीसी और ईडबल्यूएस को 1600 रुपये, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर को 1000 रुपये का रिफंड मिलेगा।
एनआरआई उम्मीदवारों को 9500 रुपये वापस किए जाएंगे। री-एग्जाम के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों natboard.edu.in या nbe.edu.in पर लॉग इन करके अपने आवेदनों में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से जुड़ी कमियों को ठीक कर सकते हैं। यह फाइनल सेलेक्टिव एडिट विंडो 21 मई से 10 जून तक एक्टिव रहेगी।
Santosh Kumar