Abhay Pratap Singh | November 29, 2026 | 02:00 PM IST | 2 mins read
यूपी को-ऑपरेटिव बैंक मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने सम्मिलित सहकारी बैंक, नॉन बैंकिंग तथा तकनीकी सेवा परीक्षा (सामान्य चयन) 2026 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबासिट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर यूपी को-ऑपरेटिव बैंक मेन्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।
यूपी को-ऑपरेटिव बैंक मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। मख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में उपस्थित होने के पात्र हैं। ऑनलाइन मेन एग्जाम 18 सितंबर, 2026 को आयोजित किया गया था।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सहायक इंजीनियर (सिविल) (श्रेणी-2) के कुल 32 पदों के सापेक्ष अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए सफल 120 अभ्यर्थियों और सहायक इंजीनियर (विद्युत) (श्रेणी-2) के 2 पदों के सापेक्ष साक्षात्कार के लिए सफल 6 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी को-ऑपरेटिव बैंक मेन्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
यूपीसीआईएसपी ने बताया, साक्षात्कार के लिए पात्र सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि सहायक इंजीनियरि (सिविल) (श्रेणी-2) के पदों के लिए इंटरव्यू 7 दिसंबर, 2026 (सोमवार) को और सहायक इंजीनियर (विद्युत) (श्रेणी-2) के पदों के लिए इंटरव्यू 10 दिसंबर, 2026 (गुरुवार) को लखनऊ जिले में आयोजित की जाएगी।
यूपी को-ऑपरेटिव बैंक इंटरव्यू 2026 एडमिट कार्ड निर्धारित तिथि से दो दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस संबंध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से उचित समय पर सूचित किया जाएगा। कैंडिडेट को साक्षात्कार के संबंध में सेवामंडल की वेबसाइट https://upcsib.upsc.gov.in का नियमित विजिट करने की सलाह दी गई है।