Trusted Source Image

IBPS RRB Clerk Admit Card 2026: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, प्री एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | November 29, 2026 | 12:50 PM IST | 2 mins read

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्री कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट 2026 प्री एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट 2026 प्री एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) भर्ती 2026  के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP RRBs XV) की प्रारंभिक परीक्षा के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्री एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्री कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।

प्राधिकरण द्वारा आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट 2026 प्रीलिम्स एग्जाम 6, 12, 13 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्री एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और कॉल लेटर में उल्लिखित सामग्री लानी होगी।

Also readCSPTCL Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनियों में भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर तक बढ़ी

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2026 प्रीलिम्स एग्जाम 45 मिनट की अवधि में कराई जाएगी। पेपर में रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन से 40-40 सहित कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगए। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

IBPS RRB Office Assistant Pre Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://www.ibps.in/index.php/rural-bank-xv/ पर जाएं।
  • ‘सीआरपी-आरआरबी-XV-ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिमनरी एग्जाम कॉल लेटर’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जांचें व प्रिंट निकालें।

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2026 प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट 2026 प्री एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मेन्स के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 8,222 ऑफिस असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google