Santosh Kumar | May 20, 2026 | 12:55 PM IST | 1 min read
राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक वीएमओयू की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर एक्टिव है।

Rajasthan BSTC Exam 2026 Live Updates: राजस्थान में बीएसटीसी प्री डीएलएड (बीएसटीसी प्री डीएलएड) 2026 परीक्षा आज राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हो रही है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो शिफ्टों में हो रही है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक निर्धारित है। परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रोविजनल आंसर की जाएगी।
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर-आधारित) मोड में आयोजित की जा रही है, जिसकी अवधि 3 घंटे है। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाते हैं।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि) साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को अपने साथ पासपोर्ट आकार का एक फोटोग्राफ और एक स्व-घोषणा पत्र भी लाना होगा। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लाना सख्त वर्जित है।
परीक्षा समाप्त होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर प्रोविजनल बीएसटीसी आंसर-की जारी की जाएगी। उम्मीदवार प्री डीएलएड आंसर-की देख सकेंगे और उस पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
फाइनल आंसर-की और नतीजे जून 2026 में जारी होने की उम्मीद है। नतीजे घोषित होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। राजस्थान बीएसटीसी कटऑफ परीक्षा की कठिनाई, सीटों की संख्या और अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करेगी।
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा। राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में ही पात्र होंगे।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो शिफ्टों में हो रही है। परीक्षा समाप्त होने के बाद राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रोविजनल आंसर की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
May 20, 2026 | 12:55 PM IST
बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 परीक्षा की दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा समय से 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति होगी।
May 20, 2026 | 12:45 PM IST
May 20, 2026 | 12:35 PM IST
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में जनरल के लिए 400-445, ओबीसी के लिए 380-430 और एससी/एसटी के लिए 350-400 अंक सेफ स्कोर माने जा सकते हैं। हालांकि, अंतिम स्थिति काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद साफ होगी।
May 20, 2026 | 12:00 PM IST
राजस्थान प्री डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com से प्री डीएलएड पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
May 20, 2026 | 11:55 AM IST
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो शिफ्टों में हो रही है। अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में प्रवेश कर चुके हैं और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।
May 20, 2026 | 11:54 AM IST
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 परीक्षा आज राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हो रही है।
नीट 2026 परीक्षा जिसे पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया था, 21 जून को दोबारा होनी है; हालांकि, याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि पारंपरिक पेन-एंड-पेपर मोड में परीक्षा आयोजित करने से इसमें दोबारा पेपर लीक होने का खतरा बना रहेगा।
Santosh Kumar