Trusted Source Image

VMOU Defaulter Form 2026: वर्धमान महावीर ओपन विवि ने टीईई जून परीक्षा के लिए डिफॉल्टर आवेदन प्रक्रिया की शुरू

Abhay Pratap Singh | May 19, 2026 | 02:40 PM IST | 2 mins read

वीएमओयू डिफॉल्टर फॉर्म वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा उन छात्रों के लिए जारी किया जाने वाला विशेष परीक्षा फॉर्म है, जो किसी विषय में अनुत्तीर्ण हो गए थे या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।

वीएमओयू डिफॉल्टर फॉर्म 2026 भरने के लिए लागू शुल्क का भुगतान एसएसओ पोर्टल के माध्यम से करना होगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
वीएमओयू डिफॉल्टर फॉर्म 2026 भरने के लिए लागू शुल्क का भुगतान एसएसओ पोर्टल के माध्यम से करना होगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने आज से सत्रांत (TEE) एवं प्रायोगिक परीक्षा जून 2026 के लिए डिफॉल्टर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट online.vmou.ac.in के माध्यम से वीएमओयू डिफॉल्टर फॉर्म 2026 अंतिम तिथि 30 मई तक भर सकते हैं।

जो विद्यार्थी किसी कारणवश निर्धारित समय पर अपनी परीक्षा या प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे, वे पुनः आवेदन कर अपनी शैक्षणिक प्रक्रिया जारी रख सकते हैं। Vardhman Mahaveer Open University द्वारा वीएमओयू डिफॉल्टर फॉर्म 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू कर दी गई है।

VMOU Defaulter Form 2026 Fees: आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क एसएसओ पोर्टल के माध्यम से जमा करने की सलाह दी गई है। नीचे सारणी में सत्रांत प्रायोगिक परीक्षा जून 2026 के लिए शुल्क की जांच कर सकते हैं:

परीक्षा का प्रकारपाठ्यक्रमशुल्क

सत्रांत परीक्षा शुल्क (डिप्लोमा के लिए)

स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम

200 रुपये प्रति प्रश्न पत्र

सत्रांत परीक्षा शुल्क (डिप्लोमा के लिए)

स्नातकोत्तर स्तरीय पाठ्यक्रम

300 रुपये प्रति प्रश्न पत्र

प्रायोगिक परीक्षा शुल्क (डिप्लोमा के लिए)

स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम

1000 रुपये प्रति प्रश्न पत्र

प्रायोगिक परीक्षा शुल्क (डिप्लोमा के लिए)

स्नातकोत्तर स्तरीय पाठ्यक्रम

2000 रुपये प्रति प्रश्न पत्र

प्रोजेक्ट/लघुशोध

स्नातक/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट

1000 रुपये प्रति प्रश्न पत्र

Also readछात्रावास में शराब पीकर हंगामा करने पर 50 इंजीनियरिंग छात्रों पर लगा जुर्माना, रिजल्ट रोकने का लिया गया फैसला

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और निर्धारित समय सीमा से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम तिथि के दिन किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन पूरा नहीं होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी तथा प्रवेश के लिए किसी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

वीएमओयू डिफॉल्टर फॉर्म 2026 भरने, शुल्क भुगतान करने, परीक्षा आवेदन, दस्तावेज अपलोड या अन्य किसी तकनीकी समस्या का सामना करने पर छात्र वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा से कार्यदिवसों ( (दूसरे शनिवार की छुट्टी) पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0744-2797000 और 18001806166 पर संपर्क कर सकते हैं।

VMOU Defaulter Form Online 2026: आवेदन प्रक्रिया

वीएमओयू डिफॉल्टर फॉर्म 2026 भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक online.vmou.ac.in/OnlineAdmission.aspx पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘जून 2026 डिफॉल्टर आवेदन’ - ‘अप्लाई नाउ’ पर क्लिक करें।
  • अब, स्कॉलर नंबर दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • शुल्क जमा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications