Trusted Source Image

छात्रावास में शराब पीकर हंगामा करने पर 50 इंजीनियरिंग छात्रों पर लगा जुर्माना, रिजल्ट रोकने का लिया गया फैसला

Press Trust of India | May 19, 2026 | 09:31 AM IST | 1 min read

यह मामला उस समय सामने आया, जब सोशल मीडिया पर डीएवीवी इंदौर के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के रामानुजन छात्रावास के कुछ वीडियो प्रसारित हुए थे।

आईईटी के निदेशक प्रतोष बंसल ने बताया कि इस घटना में कम से कम 50 विद्यार्थी शामिल थे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आईईटी के निदेशक प्रतोष बंसल ने बताया कि इस घटना में कम से कम 50 विद्यार्थी शामिल थे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के एक छात्रावास में कथित तौर पर शराब पीने के बाद अर्धनग्न अवस्था में हंगामा करने और तोड़-फोड़ के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इंजीनियरिंग के कम से कम 50 विद्यार्थियों पर 25,000-25,000 रुपये का जुर्माना लगाने है। साथ ही, इन छात्रों का परीक्षा परिणाम रोकने का भी फैसला किया।

राज्य सरकार के विश्वविद्यालय के कुलगुरु राकेश सिंघई ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि छात्रावास में तोड़-फोड़ से सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया, “घटना में शामिल पाए जाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है। जांच पूरी होने तक इन विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम रोक दिए गए हैं।” कुलगुरु ने बताया कि उत्पात में शामिल विद्यार्थियों को तत्काल छात्रावास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं और उनके अभिभावकों को भी विश्वविद्यालय बुलाया जा रहा है।

Also readJEE Advanced 2026 Question Paper: जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र jeeadv.ac.in पर जारी, संभावित रैंक बनाम अंक जानें

यह मामला उस समय सामने आया था, जब सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के रामानुजन छात्रावास के कुछ वीडियो प्रसारित हुए थे। वीडियो में इंजीनियरिंग के कई विद्यार्थी छात्रावास में अर्धनग्न अवस्था में नाचते और प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और पानी की टंकी तोड़ते नजर आए थे।

इस घटना के बाद छात्रावास की कुछ खिड़कियों के कांच भी टूटे पाए गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई पूरी होने के जश्न के दौरान छात्रावास में कथित तौर पर शराब पीकर उत्पात मचाया। आईईटी के निदेशक प्रतोष बंसल ने बताया कि इस घटना में कम से कम 50 विद्यार्थी शामिल थे, हालांकि कुछ वीडियो धुंधले होने से विद्यार्थियों की पहचान में कठिनाई हो रही है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications