Trusted Source Image

JEE Advanced 2026 Question Paper: जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र jeeadv.ac.in पर जारी, संभावित रैंक बनाम अंक जानें

Abhay Pratap Singh | May 18, 2026 | 09:28 AM IST | 1 min read

जेईई एडवांस्ड 2026 प्रश्न पत्र पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

Back

JEE Advanced Last 15 Years Questions Papers

Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.

Download EBook
जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट 1 जून, 2026 को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट 1 जून, 2026 को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT Roorkee) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2026 (JEE Advanced 2026) के आधिकारिक प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी कर दिए हैं। पेपर-1 और पेपर-2 में शामिल परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2026 क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई एडवांस्ड 2026 प्रश्न पत्र पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट 1 जून, 2026 को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम के साथ ही जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक, एकीकृत स्नातकोत्तर और डुअल डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा आयोजित की जाती है। जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन 17 मई को किया गया था। परीक्षा में सफल होने के लिए दोनों पेपरों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

JEE Advanced Question Paper 2026: प्रश्न पत्र डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड क्वेश्चन पेपर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • जेईई एडवांस्ड पोर्टल jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • ‘जेईई एडवांस्ड 2026 प्रश्न पत्र’ टैब खोंजें।
  • पेपर-1 और पेपर-2 (हिंदी/ इंग्लिश) लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र जांचें व डाउनलोड करें।

Also readJEE Advanced 2026 Paper 1 Analysis: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 एनालिसिस जारी, मैथ रहा सबसे कठिन, फिजिक्स ट्रिकी

JEE Advanced 2026 Expected rank vs marks: संभावित रैंक बनाम अंक जानें

नीचे सारणी में जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए अपेक्षित रैंक बनाम अंकों की जांच कर सकते हैं:

अखिल भारतीय रैंक (AIR)अंक
1-500250+
501-1000250-230
1001-1500230-220
1501-2000220-205
2001-2500205-195
2501-3000195-189
3001-4000189-181
4001-4500181-175
4501-5000175-170
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google