Trusted Source Image

BPSC 33rd Civil Judge Pre Exam 2026: बीपीएससी 33वीं सिविल जज प्री एग्जाम के लिए नोटिस जारी, परीक्षा 3 जून को

Abhay Pratap Singh | May 19, 2026 | 08:47 AM IST | 2 mins read

बिहार ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम 2026 प्रीलिम्स के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।

बीपीएससी 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से कुल 173 पद भरे जाएंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बीपीएससी 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से कुल 173 पद भरे जाएंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों के लिए एक नोटिस जारी की है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीपीएससी सिविल जज प्री एग्जाम 2026 का आयोजन 3 जून को पटना जिला स्थित परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी।

BPSC 33rd Bihar Judicial Services Preliminary Competitive Exam 2026: उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना

  • अभ्यर्थी को प्रत्येक प्रश्नों के उत्तर के लिए उत्तर पत्रक (OMR Sheet) में पांच विकल्प (A, B,C,D,E) दिए जाएंगे, जिसमें विकल्प ‘E’ का अर्थ ‘प्रयास नहीं किया गया’ (Not Attempted) होगा।
  • अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर देना चाहते हैं, तो विकल्प (A,B, C, D) में से किसी एक का चयन करना होगा। यदि प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो विकल्प (E) का चयन करना अनिवार्य होगा।
  • यदि कोई परीक्षार्थी पांचों विकल्प (A, B, C, D, E) में से किसी भी एक विकल्प का चयन नहीं करते हैं, तो ऐसे प्रत्येक अनुत्तरीय (Unanswered) प्रश्न पर नेगेटिव मार्किंग करते हुए ⅓ (एक तिहाई) अंक की कटौती की जाएगी।

Also readBPSC 72nd CCE Recruitment 2026: बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड जानें

BPSC Civil Judge Pre Exam 2026: परीक्षार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय

  • यह व्यवस्था प्रथम बार लागू की जा रही है। इस व्यवस्था से अवगत कराने एवं अभ्यर्थियों की कठनाईयों को ध्यान में रखते हुए क्षतिपूरक समय दिया जा रहा है। यह क्षतिपूरक समय आयोग के आगामी परीक्षाओं में लागू नहीं होगी।
  • अभ्यर्थियों को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा के लिए निर्धारित समय सीमा 1 घंटा 30 मिनट के साथ 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अर्थात् परीक्षा अवधि 1 घंटा 40 मिनट की होगी।
  • परीक्षार्थियों को द्वितीय पाली में विधि (लॉ) विषय की परीक्षा के लिए निर्धारित समय-सीमा 2 घंटा के साथ 15 मिनट का अतिरिक्त क्षतिपूरक समय दिया जाएगा। अर्थात् परीक्षा अवधि 2 घंटा 15 मिनट की होगी।

आयोग द्वारा 33वीं बिहार ज्यूडिशियल सर्विसेज (प्रीलिम्स) कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2026 में उपस्थिति होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सिविल जज के कुल 173 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए बीपीएससी की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर विजिट करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications