Saurabh Pandey | May 7, 2026 | 07:54 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। उम्मीदवार अब आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ के माध्यम से पूरी जानकारी देख सकते हैं।

नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज 7 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 है।
बीपीएससी की तरफ से पूर्व में जारी अधिसूचना में 1230 रिक्तियों की घोषणा की गई थी, जिन्हें संशोधित करके अब 1186 कर दिया गया है। मूल संख्या से कुल 44 रिक्तियां कम कर दी गई हैं।
बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स के लिए उम्र सीमा 1अगस्त 2026 को न्यूनतम पदवाइज 20 वर्ष, 21 वर्ष एवं 22 वर्ष एवं अधिकतम अनारक्षित (पुरूष)- 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरूष एवं महिला)- 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 42 वर्ष होनी चाहिए। निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा में छूट का दावा करने वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार के समय मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
पद का नाम | अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता | मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषय का चुनाव |
72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट अथवा समतुल्य। | लागू नहीं (सामान्य) |
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री। | गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, या श्रम एवं समाज कल्याण में से कोई एक। |
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष | वाणिज्य (Commerce), अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में ग्रेजुएट। | संबंधित स्नातक विषय के आधार पर। |
अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी | मनोविज्ञान (Psychology) अथवा विधि (Law) में ग्रेजुएट डिग्री। | मनोविज्ञान अथवा विधि (Law) में से किसी एक विषय का चयन। |
श्रेणी | शुल्क विवरण |
बीपीएससी सीसीई, सीडीपीओ, एफएओ, एसपीओ | 100 रुपये प्रत्येक (अलग-अलग देना होगा) |
बायोमेट्रिक शुल्क | 200 रुपये अतिरिक्त (प्रति परीक्षा) |
भुगतान का प्रकार | केवल ऑनलाइन (Online) |
बीपीएससी 72वीं एकीकृत संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी, जिसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और कुल अंक 150 होंगे। प्रश्नवार बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्नवार किसी एक उत्तर का चयन करना होगा। प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे।
बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे। अभ्यर्थी को एक सही उत्तर (A), (B), (C) या (D) में से एक विकल्प का चयन कर आंसर शीट में अंकित करना है। यदि अभ्यर्थी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो विकल्प (E) का चयन करना अनिवार्य होगा। किसी भी स्थिति में प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक उत्तर चुनना है। यदि कोई अभ्यर्थी पांचों विकल्प (A,B,C,D,E) में से किसी का भी चयन नहीं करता है, तो ऐसे प्रत्येक अनुत्तरित प्रश्न पर नेगेटिव मार्किंग करते हुए 1/3 (एक तिहाई) अंक की कटौती की जाएगी।
बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक तिहाई) अंकों की कटौती का प्रावधान है।