Trusted Source Image

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल ने कहा - ‘पूरी शिक्षा व्यवस्था कर दी तबाह’

Abhay Pratap Singh | May 31, 2026 | 12:57 PM IST | 2 mins read

राहुल गांधी ने कहा कि टुकड़ों के सुधार से अब काम नहीं चलेगा। छात्रों, शिक्षकों और एक्सपर्ट के साथ मिलकर पूरी परीक्षा व्यवस्था नए सिरे से बनानी होगी।

एनयूएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। (इमेज-आधिकारिक एक्स आईएनसी इंडिया)
एनयूएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। (इमेज-आधिकारिक एक्स आईएनसी इंडिया)

नई दिल्ली: कांग्रेस ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक (NEET Paper Leak 2026) और सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रदर्शन किया। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, इन्होंने (मोदी) पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है।

कांग्रेस ने कहा, नीट पेपर लीक और सीबीएसई ओएसएम इवैल्यूएशन सिस्टम में सरकार की लापरवाही के कारण लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। एनआईएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में सैंकड़ों युवा साथियों ने भोपाल में दमनकारी सत्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और छात्रों की आवाज को बुलंद किया।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, “नीट, सीबीएससी, एसएससी और सीयूईटी सहित इन चार परीक्षाओं में से एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई है। इनके 1 करोड़ बच्चे प्रभावित हुए हैं। दावे “विश्वगुरु” के,मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते, मोदी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है।”

Also readधर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस के सीबीएसई परीक्षा संबंधी दावों पर कहा, ‘राहुल हताश और तकनीकी प्रगति के विरोधी’

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर बताया कि प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सरकार ने पुलिस बैरिकेडिंग और वॉटर कैनन से रोकने की कोशिश की, लेकिन इस सरकार से हम डरने वाले नहीं हैं। हमारी मांग है कि नीट, सीबीएसई छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और एनटीए को बैन किया जाए।

राहुल गांधी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, छात्रों ने बताया कि पेपर व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर खुलेआम बिक रहे हैं। किस कीमत पर बिक रहे हैं, कौन खरीद रहा है, माफिया कैसे काम कर रहे हैं - यह सब इन बच्चों को पता है। उनका एक ही सवाल था - जो हमें पता है, वो सरकार और संस्थाओं को क्यों नहीं?

आगे कहा, सच यह है ये बच्चे सरकार से बेहतर जानते हैं कि इस सड़ी हुई व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है। दूसरी ओर कितनी शर्मनाक बात है कि जिस सेना का काम दुश्मनों से देश की रक्षा करना है, आज उसे मोदी सरकार के अपने भ्रष्टाचार से बच्चों के पेपर बचाने भेजा जा रहा है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications