Trusted Source Image

धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस के सीबीएसई परीक्षा संबंधी दावों पर कहा, ‘राहुल हताश और तकनीकी प्रगति के विरोधी’

Press Trust of India | May 28, 2026 | 01:49 PM IST | 1 min read

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह भारत सरकार की खरीद नीति के अनुरूप है। अगर अनियमितता पाई जाती है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधान ने कहा कि विद्यार्थियों और परीक्षाओं से संबंधित मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। (इमेज-एक्स/@dpradhanbjp)
प्रधान ने कहा कि विद्यार्थियों और परीक्षाओं से संबंधित मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। (इमेज-एक्स/@dpradhanbjp)

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 'हताश' और 'तकनीकी प्रगति के विरोधी' हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सीबीएसई परीक्षा परिणामों में 'बड़े पैमाने पर अनियमितताएं' हुई हैं। उन्होंने इस 'पूरे घोटाले' की तह तक जाने के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक जांच व एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की थी, जिसपर प्रधान ने प्रतिक्रिया दी।

राहुल ने आरोप लगाया था कि तेलंगाना की एक संदिग्ध पृष्ठभूमि वाली कंपनी को सीबीएसई द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन का ठेका दिया गया था। प्रधान ने कहा, "सीबीएसई ने इस मामले पर अपना जवाब दे दिया है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह भारत सरकार की खरीद नीति के अनुरूप है। अगर अनियमितता पाई जाती है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल लगातार चुनावी हार से 'हताश' प्रतीत होते हैं।

Also readएसएससी जीडी परीक्षा विवादों से घिरी, 500 अभ्यर्थियों को बुलाया, व्यवस्था सिर्फ 250 की; सड़कों पर उतरे छात्र

प्रधान ने उन पर सुधारों व तकनीकी प्रगति का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "लेकिन जहां तक राहुल गांधी का सवाल है, वह एक अलग ही मानसिक स्थिति में पहुंच गए हैं। लगातार चुनावी हार से वह हताश दिखते हैं।"

उन्होंने कहा, "राहुल ने एसआईआर का विरोध किया, वह ईवीएम का विरोध करते थे और उन्होंने डिजिटल इंडिया का विरोध किया।" प्रधान ने कहा कि विद्यार्थियों और परीक्षाओं से संबंधित मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications