Saurabh Pandey | May 20, 2026 | 01:00 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी के 2,062 पदों के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा 25 मई 2026 से शुरू होगी।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा वन रक्षक (Forest Guard), जेल प्रहरी भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी ईएसबी की तरफ से आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 25 मई 2026 से शुरू होने जा रही है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
एमपीईएसबी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, 25 मई से शुरू होने वाली यह परीक्षा दो सत्रों में होगी।
पहली शिफ्ट - इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को निर्देश पढ़ने के लिए 9:50 से 10 बजे तक का समय मिलेगा, जिसके बाद मुख्य परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।
दूसरी शिफ्ट - इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रखा गया है। निर्देश पढ़ने का समय दोपहर 2:50 से 3 बजे तक होगा और परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।
बोर्ड की सामान्य प्रक्रिया के तहत, लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम शुरू होने के लगभग एक सप्ताह पहले या 3 से 4 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिए जाते हैं। चूंकि परीक्षा 25 मई से शुरू हो रही है, इसलिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा शहर (Exam City) और तारीख की जानकारी पहले मिलेगी, जबकि विस्तृत एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी) ले जाना अनिवार्य है। आधार कार्ड के बिना या केवल उसकी फोटोकॉपी होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों को सिस्टम अलॉट किया जाएगा।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी के 2,062 पदों के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। कंप्यूटर आधारित यह लिखित परीक्षा 25 मई 2026 से प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्टों में शुरू होने जा रही है।
May 20, 2026 | 01:00 PM IST
दूसरी शिफ्ट - इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रखा गया है। निर्देश पढ़ने का समय दोपहर 2:50 से 3 बजे तक होगा और परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।
May 20, 2026 | 12:43 PM IST
पहली शिफ्ट - इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को निर्देश पढ़ने के लिए 9:50 से 10 बजे तक का समय मिलेगा, जिसके बाद मुख्य परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।
May 20, 2026 | 12:34 PM IST
एमपी ईएसबी की तरफ से आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 25 मई 2026 से शुरू होने जा रही है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
May 20, 2026 | 12:33 PM IST
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा वन रक्षक (Forest Guard), जेल प्रहरी भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।