Trusted Source Image

SBI Apprentice Recruitment 2026: एसबीआई में 7150 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड

Saurabh Pandey | May 19, 2026 | 02:22 PM IST | 2 mins read

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देश भर में विभिन्न स्थानों पर कुल 7,150 पदों पर एक वर्षीय प्रशिक्षण के लिए 'अपरेंटिस भर्ती 2026' का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 19 मई से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिनका चयन 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए मेरिट सूची राज्यवार और श्रेणीवार तैयार की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए मेरिट सूची राज्यवार और श्रेणीवार तैयार की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विभिन्न राज्यों में कुल 7,150 अप्रेंटिस पदों की घोषणा की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in, apprenticeshipindia.org या nsdcindia.org/apprenticeship के माध्यम से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक वर्ष की अवधि के लिए अपरेंटिस के रूप में ट्रेनिंग दी जाएगी। बैंक ने अधिसूचना में विशेष रूप से स्पष्ट किया है कि यह केवल अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत ट्रेनिंग का एक अवसर है।

SBI Apprentice Recruitment 2026: आयुसीमा

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1998 से 1 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए।

SBI Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

कैटेगरी
आवेदन शुल्क
सामान्य (General), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS)
300 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwD)
परीक्षा शुल्क भुगतान से छूट

SBI Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

एसबीआई अपरेंटिस 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पूरा होना अनिवार्य है। आवेदकों के पास भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने से पहले उनकी डिग्री होनी चाहिए। जो उम्मीदवार इस शैक्षणिक योग्यता के मानदंड को पूरा नहीं करते हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

SBI Apprentice Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

टेस्ट का नाम
प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)
अधिकतम अंक (Maximum Marks)
अवधि (Duration)
सामान्य/वित्तीय जागरूकता (General/Financial Awareness)
25
25
15 मिनट
सामान्य अंग्रेजी (General English)
25
25
15 मिनट
मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)
25
25
15 मिनट
तार्किक क्षमता और कंप्यूटर योग्यता (Reasoning Ability & Computer Aptitude)
25
25
15 मिनट
कुल
100
100
60 मिनट

Also read UPSSSC Pharmacist PET Result 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट पीईटी रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, कटऑफ जानें

परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, लिखित परीक्षा के प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किए जाएंगे, जैसे असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू, साथ ही अंग्रेजी और हिंदी भाषा में भी प्रश्न पूछे जा सकेंगे।

SBI Apprentice Exam 2026: मार्किंग स्कीम

एसबीआई अपरेंटिस वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंक (Negative Marking) दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न को आवंटित किए गए अंक का एक-चौथाई भाग काट लिया जाएगा। उम्मीदवारों को कुल योग पर न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। व्यक्तिगत विषयों के लिए कोई न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक निर्धारित नहीं हैं। मेरिट सूची राज्यवार और श्रेणीवार तैयार की जाएगी।

SBI Apprentice Recruitment 2026: स्टाइपेंड

एसबीआई अपरेंटिसशिप में प्रशिक्षुओं को एक वर्ष की अवधि के लिए 15000 रुपये प्रति महीने का स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षुओं को कोई अन्य भत्ता/लाभ नहीं मिलेगा। प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications