Trusted Source Image

JNU PG Admission 2026: जेएनयू में पीजी और एडीओपी कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और पूरी प्रक्रिया

Saurabh Pandey | May 25, 2026 | 02:56 PM IST | 2 mins read

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने CUET PG 2026 के स्कोर के आधार पर पीजी और ADOP कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद 23 जून से मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग का चरण शुरू होगा।

जेएनयू ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग, मेरिट लिस्ट और आगे की प्रवेश प्रक्रियाओं से जुड़े अपडेट्स के लिए एडमिशन पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेएनयू ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग, मेरिट लिस्ट और आगे की प्रवेश प्रक्रियाओं से जुड़े अपडेट्स के लिए एडमिशन पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने पोस्टग्रेजुएट (PG) और एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) कार्यक्रमों में एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2026) की परीक्षा दी है और सफल हुए हैं, वे जेएनयू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून, 2026 (रात 11:50 बजे तक) तय की गई है।

जेएनयू में इस वर्ष एडमिशन पूरी तरह से CUET PG स्कोर और जेएनयू द्वारा तय किए गए नियमों (जैसे डेप्रिवेशन पॉइंट्स) के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।

JNU PG Admission 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. एमए और अन्य नॉन-साइंस कोर्सेज - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों (संबंधित विषय के आधार पर कुछ कोर्सेज में छूट संभव) के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  2. एमएससी और एमसीए - उम्मीदवारों के पास संबंधित मुख्य विषयों (जैसे- मैथमेटिक्स, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस आदि) के साथ न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  3. एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) - यह मुख्य रूप से भाषा से जुड़े कोर्सेज हैं। इसके लिए संबंधित भाषा में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।

JNU PG Admission 2026: आवेदन शुल्क

जेएनयू में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार निम्नलिखित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/UPI) से करना होगा-

कैटेगरी (Category)
शुल्क (एमए, एमएससी, एमसीए के लिए)
शुल्क (ADOP कोर्सेज के लिए)
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस
300 रुपये (प्रति कोर्स विकल्प)
200 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी
150 रुपये (प्रति कोर्स विकल्प)
100 रुपये
विदेशी छात्र
3000 रुपये
2000 रुपये

Also read NCERT Book Row: एनसीईआरटी पुस्तक विवाद में एससी ने तीन शिक्षाविदों से संबंधित पूर्व आदेश में संशोधन किया

JNU PG Admission 2026: एडमिशन शेड्यूल

एडमिशन शेड्यूल
निर्धारित तिथि / समय
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि
25 मई से 15 जून, 2026 (रात 11:50 बजे तक)
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि (संभावित)
23 जून, 2026
पहली लिस्ट के तहत प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और सीट ब्लॉकिंग
23 जून से 25 जून, 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट और सुपरन्यूमरेरी सीटों की लिस्ट जारी होने की (संभावित) तिथि
1 जुलाई, 2026
दूसरी लिस्ट के तहत प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और सीट ब्लॉकिंग
1 जुलाई से 3 जुलाई, 2026
चयनित उम्मीदवारों का फिजिकल वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) और रजिस्ट्रेशन
6, 7, 8, 9, 10, 13 और 14 जुलाई, 2026
खाली सीटों पर एडमिशन के लिए इच्छा (Willingness) जताने का अंतिम मौका
20 जुलाई से 22 jelly, 2026 (संभावित)
एडमिशन के लिए आखिरी और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होना (संभावित)
28 जुलाई, 2026
फाइनल लिस्ट के तहत प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और सीट ब्लॉकिंग
28 जुलाई से 30 जुलाई, 2026
फाइनल लिस्ट के चयनित उम्मीदवारों का फिजिकल वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन
3 और 4 अगस्त, 2026
एडमिशन और रजिस्ट्रेशन की अंतिम समय-सीमा
7 अगस्त, 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications