Trusted Source Image

RPSC 1st Grade Teacher City Slip 2026: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड 28 मई को

Abhay Pratap Singh | May 24, 2026 | 06:40 PM IST | 1 min read

आरपीएससी 1st ग्रेड टीचर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर 2025 परीक्षा 31 मई से 11 जून, 2026 तको आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर 2025 परीक्षा 31 मई से 11 जून, 2026 तको आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज स्कूल लेक्चरर और कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा- 2025 (ग्रुप-ए) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी 1st ग्रेड टीचर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच सकते हैं।

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरपीएससी ग्रेड टीचर सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार अपना नाम, पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा शहर का नाम सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।

आयोग द्वारा आरपीएससी 1st ग्रेड टीचर 2025 परीक्षा 31 मई से 11 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 28 मई को उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 एक अनिवार्य दस्तावेज है।

Also readRPSC SI Telecom PET Result 2026: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम पीईटी रिजल्ट जारी, 250 कैंडिडेट सफल

लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आरपीएससी 1st ग्रेड टीचर 2026 हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि शहर सूचना पर्ची अंतिम प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए अनिवार्य प्रवेश पत्र 28 मई, 2026 से अलग से जारी किया जाएगा।

RPSC School Lecturer Exam City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें

शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “आरपीएससी प्रथम श्रेणी शिक्षक परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर और पासवर्ड (जन्मतिथि) की मदद से लॉगिन करें।
  • आरपीएससी ग्रेड टीचर सिटी स्लिप जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications