Trusted Source Image

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड जारी @abvmucet26.co.in; लेटेस्ट अपडेट्स

Santosh Kumar | June 1, 2026 | 07:53 AM IST | 7 mins read

यूपी सीएनईटी परीक्षा बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय), पोस्ट बीएससी नर्सिंग (2 वर्षीय) और एमएससी नर्सिंग/ एनपीसीसी (2 वर्षीय) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

Back

Build a Career in Paramedical Science

Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.

Check Now
यूपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड पीडीएफ केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड पीडीएफ केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

UP CNET Admit Card 2026 Live Updates: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), उत्तर प्रदेश, ने यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी नर्सिंग टेस्ट एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा।

एबीवीएमयू द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी सीएनईटी परीक्षा बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (2 वर्षीय) और एमएससी नर्सिंग/एनपीसीसी (2 वर्षीय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) के हेल्पडेस्क ने पुष्टि की है कि यूपीसीएनईटी एडमिट कार्ड आज शाम 5:45 बजे तक जारी कर दिए गए हैं। यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 की परीक्षा 6 जून को आयोजित की जाएगी।

UP BSc Nursing Admit Card 2026: इन प्रतिभागी संस्थान में मिलेगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 के माध्यम से छात्रों को निम्नलिखित संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा-

  • अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी नर्सिंग कॉलेज
  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
  • संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, लखनऊ
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस, सैफई
  • लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ

Also readUP CNET Admit Card 2026: बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड आज abvmucet26.co.in पर होगा जारी, 6 जून को एग्जाम

UP CNET Admit Card 2026: यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी कॉमन नर्सिंग प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाएं।
  • यूपी बीएससी नर्सिंग लॉगइन लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

June 1, 2026 | 07:53 AM IST

ABVMU Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  • परीक्षा का नाम
  • प्राधिकरण का नाम
  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • फोटो
  • परीक्षा तिथि
  • शिफ्ट का समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • केंद्र का नाम और पता
  • निर्देश (आदि)।

May 31, 2026 | 06:46 PM IST

CNET call letter 2026: सीनेट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए CNET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें। 
  • कंप्यूटर पर एक स्क्रीन खुलेगी, जिसमें एबीवीएमयू के एडमिट कार्ड से संबंधित विवरण उपलब्ध होंगे। 
  • यूपी बीएससी नर्सिंग का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन इसे साथ ले जाएं।

May 31, 2026 | 05:31 PM IST

यूपी सीनेट एडमिट कार्ड विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • जन्मतिथि
  • CNET 2026 परीक्षा केंद्र विवरण
  • उम्मीदवार का लिंग
  • उम्मीदवार की फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

May 31, 2026 | 03:56 PM IST

यूपी सीनेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवारों को अपना यूपी सीनेट एडमिट कार्ड 5 जून, 2026 तक डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड लिंक 5 जून के बाद निष्क्रिय हो जाएगा।

May 31, 2026 | 02:09 PM IST

यूपी सीएनईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर क्या करें?

यदि उम्मीदवारों को यूपी सीनेट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है, तो वे हेल्प लाइन नंबर 9889383779 या 9889383797 पर संपर्क कर सकते हैं।

May 31, 2026 | 01:09 PM IST

UP CNET 2026 Exam Date: यूपी सीएनईटी एग्जाम डेट 2026

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से उत्तर प्रदेश कंबाइंड नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट  (UP CNET) 2026 परीक्षा 6 जून को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

May 31, 2026 | 12:05 PM IST

UP CNET 2026 Exam Day Instructions: परीक्षा दिवस निर्देश

  • एडमिट कार्ड में निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
  • एडमिट कार्ड का कोई भी डिजिटल प्रारूप स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची -

  • प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के अलावा कोई भी अन्य कागज
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड जैसे उपकरण
  • अन्य वस्तुएं जैसे वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी आदि।
  • कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, कंगन, कैमरा आदि।
  • कोई भी आभूषण/धातु की वस्तुएं।

May 31, 2026 | 11:13 AM IST

UP CNET 2026 Admit Card OUT: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिखाए गए चरणों का पालन करके अपना यूपी सीनेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाएं।
  • यूपी सीएनईटी परीक्षा 2026 बॉक्स का चयन करें
  • अपने आवेदन आईडी और पासवर्ड से लॉगिनन करें।
  • यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें।

May 31, 2026 | 09:57 AM IST

up cnet admit card 2026 official website

यूपी सीनेट 2026 एडमिट कार्ड https://abvmucet26.co.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा यूपी सीनेट 2026 परीक्षा 6 जून को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।  

May 30, 2026 | 11:00 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम का रखें खास ख्याल

सभी छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। गेट बंद होने के निर्धारित समय के बाद आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी, चाहे कारण कुछ भी हो।

May 30, 2026 | 10:34 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: अपने साथ जरूर ले जाएं दो पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी सीएनईटी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और अटेंडेंसशीट के सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जानी चाहिए। यह वही फोटो होनी चाहिए जो आपने आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड की थी।

May 30, 2026 | 10:00 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड में नाम का मिलान होना जरूरी

ध्यान रखें कि जो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड) आप साथ ले जा रहे हैं, उसमें आपका नाम और जन्मतिथि वही होनी चाहिए जो CNET एडमिट कार्ड में दर्ज है। दोनों में अंतर होने पर चेकिंग के दौरान रोका जा सकता है।

May 30, 2026 | 09:32 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड के साथ कौन सा आईडी प्रूफ ले जाना है जरूरी?

यूपी सीएनईटी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। छात्र अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी एक ओरिजिनल दस्तावेज रख सकते हैं।

May 30, 2026 | 09:00 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड में गड़बड़ी होने पर तुरंत करें शिकायत

यदि आपके एडमिट कार्ड में फोटो धुंधली है, हस्ताक्षर गायब हैं या कोई अन्य तकनीकी गड़बड़ी है, तो तुरंत यूनिवर्सिटी के हेल्पडेस्क पर संपर्क करें। आधिकारिक ईमेल या हेल्पलाइन नंबर पर अपनी समस्या दर्ज कराकर इसमें सुधार करवाएं।

May 30, 2026 | 08:30 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा केंद्र का पता और गूगल मैप लोकेशन पहले ही देख लें

यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड में आपके अलॉटेड परीक्षा केंद्र (Exam Center) का पूरा पता और कोड दिया गया है। परीक्षा के दिन भटकने से बचने के लिए छात्र आज ही गूगल मैप पर अपने केंद्र की दूरी और सटीक लोकेशन चेक कर लें।

May 30, 2026 | 08:00 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: इन जानकारियों का मिलान जरूर करें

यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, चुनी गई स्ट्रीम और कैटेगरी को ध्यान से पढ़ें। इनमें किसी भी प्रकार की स्पेलिंग मिस्टेक आपके लिए परीक्षा के दिन परेशानी खड़ी कर सकती है।

May 30, 2026 | 07:31 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेते समय रखें इस बात का ध्यान

अभ्यर्थी जब एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालें, तो यह सुनिश्चित करें कि प्रिंट बिल्कुल साफ हो। आपकी फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र का नाम स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। संभव हो तो एक से ज्यादा कॉपियां प्रिंट करा लें।

May 30, 2026 | 07:00 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: डाउनलोड प्रक्रिया जानें

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले abvmucet26.co.in पर जाएं। 
  2. होमपेज पर "CNET 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट करें। 
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसका प्रिंटआउट निकाल लें।

May 30, 2026 | 06:41 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल्स

छात्रों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। सुरक्षा के लिए अपना पासवर्ड किसी से साझा न करें।

May 30, 2026 | 06:04 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: भूलकर भी न ले जाएं ये प्रतिबंधित चीजें

परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, किसी भी प्रकार के गैजेट्स, कागज के टुकड़े या चीट ले जाना पूरी तरह वर्जित है। पकड़े जाने पर न सिर्फ परीक्षा रद्द होगी, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

May 30, 2026 | 05:48 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: UP CNET एडमिट कार्ड जारी

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने बी.एससी नर्सिंग एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी तुरंत abvmucet26.co.in पर जाएं, "नर्सिंग एंट्रेंस लॉग इन" पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

May 30, 2026 | 05:09 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: कुछ ही देर में एक्टिव होगा डाउनलोड लिंक

एडमिट कार्ड जारी होने का समय (शाम 6 बजे) नजदीक आते ही आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया है। यदि वेबसाइट लोड होने में थोड़ा समय ले, तो अभ्यर्थी परेशान न हों और कुछ देर बाद पेज को रिफ्रेश करें।

May 30, 2026 | 04:35 PM IST

UP CNET Admit Card 2026 LIVE: आज शाम 6 बजे जारी होगा एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (CNET) 2026 का एडमिट कार्ड आज शाम 6 बजे तक जारी होने की पूरी संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर नजर बनाए रखें। लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें ताकि जारी होते ही आप इसे डाउनलोड कर सकें।

May 30, 2026 | 03:58 PM IST

Atal Bihari Vajpayee Medical University: यूपीसीएनईटी हॉल टिकट लिंक

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके यूपी बीएससी नर्सिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

May 30, 2026 | 03:46 PM IST

UP CNET Ka Admit Card Kab Aayega 2026: यूपी सीएनईटी का एडमिट कार्ड कब आएगा 2026?

यूपी सीएनईटी 2026 का एडमिट कार्ड 30 मई को शाम 6 बजे तक जारी होगा। एबीवीएमयू एडमिट कार्ड लिंक abvmuup.edu.in पर एक्टिव किया जाएगा।

May 30, 2026 | 03:37 PM IST

UP BSc Nursing Admit Card 2026: यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी कॉमन नर्सिंग प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाएं।
  • यूपी बीएससी नर्सिंग लॉगइन लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

May 30, 2026 | 02:50 PM IST

UP CNET Admit Card 2026: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी कराएगी परीक्षा

इस साल भी बी.एससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) और अन्य नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए इस परीक्षा का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) द्वारा किया जा रहा है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

May 30, 2026 | 02:00 PM IST

ABVMU UP CNET Result Date 2026: यूपी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 कब आएगा?

यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट एबीवीएमयू, उत्तर प्रदेश द्वारा जून के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाएंगे। सीएनईटी 2026 के स्कोर का उपयोग करके, एक संयुक्त मेरिट सूची और एक श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

May 30, 2026 | 01:50 PM IST

UP CNET Ka Admit Card Kab Aayega: यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड कब तक आएगा?

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) आज शाम 6 बजे तक यूपी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड जारी कर देगी।

May 30, 2026 | 01:29 PM IST

UP BSc Nursing Admit Card 2026: परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज

यूपी सीएनईटी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए सीएनईटी एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें ले जाना अनिवार्य है।

May 30, 2026 | 12:53 PM IST

ABVMU Login: यूपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड लॉगइन क्रेडेंशियल

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

May 30, 2026 | 12:32 PM IST

UPCNET Admit Card 2026: यूपीसीएनईटी एडमिट कार्ड कब आएगा?

यूपीसीएनईटी एडमिट कार्ड आज शाम 6 बजे तक जारी कर दिए जाएंगे; एबीवीएमयू हेल्पडेस्क ने इसकी पुष्टि की है।

May 30, 2026 | 12:27 PM IST

UP BSc Nursing Admit Card 2026: यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड आज

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), उत्तर प्रदेश, आज शाम 6 बजे तक यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (यूपी सीएनईटी) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर देगी।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications