Trusted Source Image

UP CNET Admit Card 2026: बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड आज abvmucet26.co.in पर होगा जारी, 6 जून को एग्जाम

Santosh Kumar | May 30, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read

जो छात्र यूपी सीएनईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सिंग संस्थानों में 4-वर्षीय बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में प्रवेश के पात्र होंगे।

यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश शामिल होंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश शामिल होंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (यूपी सीएनईटी) 2026 के लिए बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड आज शाम 6 बजे तक जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in के माध्यम से यूपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) द्वारा जारी किए जाने वाले यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश शामिल होंगे।

यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 परीक्षा 6 जून को आयोजित की जाएगी। सीएनईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश भर के विभिन्न सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।

UP BSc Nursing Admit Card 2026: परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज

जो छात्र यूपी सीएनईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सिंग संस्थानों में 4-वर्षीय बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में प्रवेश के पात्र होंगे। यह उन हजारों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

यदि कोई विसंगति है, तो विश्वविद्यालय से संपर्क करके इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए सीएनईटी एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें ले जाना अनिवार्य है।

Also readNEET Re-Exam: सरकार नीट पुनर्परीक्षा के प्रश्न पत्रों के परिवहन के लिए वायुसेना की मदद लेने पर कर रही विचार

UP CNET Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी कॉमन नर्सिंग प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाएं।
  • यूपी बीएससी नर्सिंग लॉगइन लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट एबीवीएमयू, उत्तर प्रदेश द्वारा जून के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाएंगे। सीएनईटी 2026 के स्कोर का उपयोग करके, एक संयुक्त मेरिट सूची और एक श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]