Press Trust of India | May 29, 2026 | 07:16 AM IST | 2 mins read
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं और उन्हें परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित हर जानकारी दी जा रही है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: सरकार नीट यूजी की दोबारा परीक्षा- जो 21 जून को होनी है-को पूरी तरह से सुरक्षित और बिना किसी गलती के करवाने के लिए, प्रश्न पत्रों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में भारतीय वायु सेना की मदद लेने की संभावना पर विचार कर रही है। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस विकल्प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात पर चर्चा की कि क्या राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) प्रश्नपत्रों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए आईएएफ के विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
सूत्रों ने बताया कि अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसका फैसला प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं और उन्हें परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित हर जानकारी दी जा रही है।
बैठक में शिक्षकों द्वारा प्रश्नपत्र तैयार करने और प्रश्नपत्र छापने से लेकर परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था तक सभी मुद्दे शामिल थे। एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह और एमओई के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य लोग बैठक में मौजूद रहे।
नीट परीक्षा 3 मई को भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर हुई। लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। एनटीए ने 12 मई को प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बीच रद्द कर दिया था और पुनर्परीक्षा 21 जून को निर्धारित है।
सीबीआई ने शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कीं गई, देशभर में तलाशी अभियान चलाए और त्वरित गिरफ्तारियां कीं।
उन्होंने कहा, ''अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।'' सीबीआई ने पहले कहा था कि प्रश्नपत्र लीक होने के वास्तविक स्रोत का पता चल चुका है।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चररशिप के लिए आयोजित की जाती है। जून सत्र के लिए सीएसआईआर नेट 2026 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 जून है।
Santosh Kumar