Santosh Kumar | July 7, 2026 | 10:21 AM IST | 2 mins read
यदि चाहें, तो उम्मीदवार बैंक खाते की जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए एक 'कैंसल्ड चेक' (रद्द किया गया चेक) भी अपलोड कर सकते हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नीट रिफंड पोर्टल 7 जुलाई 2026, बंद हो जाएगा। नीट 2026 शुल्क रिफंड के लिए बैंक खाते का विवरण जमा करने की आज अंतिम तिथि है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। शुल्क रिफंड केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने समय रहते अपने बैंक खाते का विवरण सफलतापूर्वक जमा किया है। उल्लेखनीय है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभ्यर्थियों से बैंक विवरण प्राप्त करने और रिफंड प्रक्रिया पूरी करने के लिए 22 मई 2026 को नीट रिफंड पोर्टल शुरू किया था।
एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी प्रक्रिया के लिए बैंक खाते का विवरण जमा करने की फिर से समय सीमा बढ़ाई थी। पहले समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद उम्मीदवार 22 जून (रात 11:50 बजे) तक अपने बैंक विवरण दर्ज करने के लिए आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर लॉग इन कर सकते थे। इससे पहले, यह सुविधा केवल 27 मई तक उपलब्ध थी। एनटीए ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है।
जो छात्र अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं, उन्हें पोर्टल पर जानकारी भरनी चाहिए। उन उम्मीदवारों के लिए रिफंड पोर्टल शुरू किया गया है, जिन्होंने नीट 2026 परीक्षा शुल्क का भुगतान किया था और जो रिफंड के पात्र हैं।
उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी- जैसे कि खाता संख्या, आईएफएससी कोड और अन्य जरूरी जानकारी देना अनिवार्य है।
यदि चाहें, तो उम्मीदवार बैंक खाते की जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए एक 'कैंसल्ड चेक' (रद्द किया गया चेक) भी अपलोड कर सकते हैं। लॉग इन करने के चरण आधिकारिक वेबसाइट पर अनुबंध-I में उपलब्ध हैं।
एक बार बैंक खाते का विवरण जमा हो जाने के बाद, उसे ही अंतिम माना जाएगा और उसके बाद उसमें किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार विवरणों को सही से भरें। नीट की मूल परीक्षा 3 मई को हुई थी।
एनटीए, 7 जून को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक, भारत और विदेशों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जिपमैट)-2026 आयोजित करेगी।
Santosh Kumar